फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana's 14-member team announced for Sub Junior National Women's Boxing Competition

सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की 14 सदस्यीय टीम का ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana's 14-member team announced for Sub Junior National Women's Boxing Competition
हिसार। हरियाणा बॉक्सिंग संघ ने सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हरियाणा की 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु व महासचिव रविंद्र पान्नू ने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 नवंबर तक नई दिल्ली में किया जाएगा। चयनित टीम में हिसार की 5 बॉक्सर शामिल हैं।
विज्ञापन

सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अर्जुन अवॉर्डी जय भगवान व अर्जुन अवॉर्डी मनोज कुमार ने सभी बॉक्सर का ट्रायल लेकर हरियाणा टीम का चयन किया है। उन्होंने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक सुलेमानिया (इराक) में किया जाएगा।
विज्ञापन

इन बॉक्सरों को मिला हरियाणा सब जूनियर टीम में स्थान
31-33 किलोग्राम में माही (भिवानी), 35 किलोग्राम साक्षी (हिसार), 37 किलोग्राम में सोनिका (हिसार), 40 किलोग्राम में अंशु (हिसार), 43 किलोग्राम में जोनी (भिवानी), 46 किलोग्राम में खुशी (रोहतक), 49 किलोग्राम में कंचन (गुरुग्राम), 52 किलोग्राम में हर्षिका (हिसार), 55 किलोग्राम में अनन्या (यमुनानगर), 58 किलोग्राम में महक (दादरी), 61 किलोग्राम में हंसिका (सोनीपत), 64 किलोग्राम में लक्षु (रोहतक), 67 किलोग्राम में भावना (भिवानी) और 67 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मेघा (हिसार) का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed