फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Politics, Savitri Jindal mother of BJP leader Naveen Jindal rebelled Filed nomination against minister

Haryana Politics: बागी हुईं भाजपा नेता नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल, हिसार से मंत्री के खिलाफ भरा नामांकन

Thu, 12 Sep 2024 09:18 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 12 Sep 2024 09:18 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन कई प्रमुख नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से नामांकन भरा। भाजपा के 26 उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किया, जिनमें कैथल से लीलाराम, नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी, और पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा शामिल हैं। इसके अलावा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई।

विज्ञापन
Haryana Politics, Savitri Jindal mother of BJP leader Naveen Jindal rebelled Filed nomination against minister
सीएम के साथ एक मंच पर सावित्री जिंदल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन पेहवा से जय भगवान शर्मा, पुंडरी से सतपाल जांबा, असंध से योगेंद्र राणा, गन्नौर से देवेंद्र कौशिक, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से बलदेव सिंह, ऐलनाबाद से अमीरचंद मेहता और रोहतक से मनीष ग्रोवर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, बावल से डॉ. कृष्ण कुमार, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, हथीन से मनोज रावत, होड़ल से हरविंद्र सिंह और बड़खल से दिनेश अदलखा भी नामांकन की प्रक्रिया की।

विज्ञापन


कुछ दल गठबंधन की तलाश में भटक रहे: मनोहर लाल
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ दल गठबंधन के साथी तलाश कर रहे हैं मगर उन्हें गठबंधन के लिए दल नहीं मिल रहे हैं, जो मिलता भी है, वह हाथ पीछे खींच लेता है, इसलिए आज भी कांग्रेस का पिछला 10 साल का प्रशासन लोगों को याद है। उन्होंने कहा कि भय का वातावरण था, हफ्ते लिए जाते थे, थाने चौकियां बिकते थे, इनकी बोलियां लगती थी। सीएम सैनी ने दो महीने में इतनी घोषणाएं कर दी हैं, जो कांग्रेस के 10 सालों के कार्यकाल पर भारी हैं। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं कर पा रही है, प्रत्याशी निर्दलीय नामांकन कराने को विवश हो रहे हैं, उन्हें तैयारी का मौका तक नहीं मिल पा रहा है, यदि कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाती है तो निर्दलीयों की लाइन लंबी हो सकती है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद और घरौंडा से हरविंद्र कल्याण का नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में हैट्रिक लगाएगी और विधायक भी हैट्रिक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा के 60 प्रत्याशियों का नामांकन हो चुका है।

कांग्रेस में शामिल हुए दाता राम, ब्लॉक समिति के चेयरमैन ने भी छोड़ी भाजपा

साढौरा (आरक्षित) सीट से पूर्व विधायक बलवंत सिंह को टिकट दिए जाने से नाराज पूर्व प्रत्याशी दाता राम ने पिछले सप्ताह भाजपा छोड़ दी थी। सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। साढौरा से वर्तमान कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने नामांकन से पहले अनाज मंडी बिलासपुर में जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें दाता राम ने कांग्रेस का पटका पहनकर सदस्यता ग्रहण की। रेनू बाला ने उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही।

विज्ञापन

पूंडरी में अब भाजपा नेता तेजबीर सिंह आए विरोध में

पूंडरी के पूर्व विधायक व भाजपा नेता प्रो दिनेश कौशिक के बाद अब पूर्व विधायक तेजबीर भी विरोध किया है। तेजबीर ने बुधवार को कौल में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इस बैठक में पूर्व विधायक तेजबीर ने बगावती सुर अपनाते हुए वीरवार को नामांकन करने का एलान किया है। बता दें कि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तेजवीर सिंह भाजपा की ओर से पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने से खफा हैं।

हिसार से पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल किया नामांकन

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हिसार विधानसभा क्षेत्र से वह आज अपना नामांकन दाखिल किया। सावित्री जिंदल एक प्रतिष्ठित राजनीतिक और उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस निर्णय को चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले ने सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

उकलाना से नरेश सेलवाल को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र से नरेश सेलवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नरेश सेलवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। उनके प्रत्याशी बनने से उकलाना क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सेलवाल के राजनीतिक अनुभव और हुड्डा के समर्थन ने उन्हें पार्टी के अंदर एक मजबूत चेहरा बनाया है। वहीं, सोहना से रोहताश खटाना पर भरोसा जताया है।

जस्सी पेटवाड़ को नारनौंद से मिली कांग्रेस की टिकट

कांग्रेस ने नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से जस्सी पेटवाड़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जस्सी पेटवाड़ को टिकट मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। वह स्थानीय स्तर पर एक लोकप्रिय और सक्रिय नेता माने जाते हैं और लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।

भाजपा से टिकट कटने पर निवर्तमान मेयर आज आजाद उम्मीदवार के रूप में किया नामांकन

हिसार से विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से भाजपा से नाराज निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना ने वीरवार को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन किया।

इनेलो ने हलोपा को दिया समर्थन
इनेलो ने हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) को समर्थन देने का एलान किया है। इस समर्थन से रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बदलने की संभावना है। इनेलो का यह कदम इन क्षेत्रों में हलोपा की स्थिति को मजबूत कर सकता है।

हलोपा कार्यालय में इनेलो समर्थकों की मुलाकात गोबिंद कांडा से हुई, जहां समर्थन की औपचारिक घोषणा की गई। इनेलो के वरिष्ठ नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला नामांकन से पहले हलोपा को समर्थन देने पहुंचे, जिससे यह गठबंधन और भी मजबूत होता दिख रहा है।

बिजली मंत्री रणजीत सिंह का आरोप, भाजपा और इनेलो के बीच चल रहा गठबंधन

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने भाजपा और इनेलो पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच गुप्त गठबंधन चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि रानियां और डबवाली विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर और कम प्रभावशाली नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना उनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार सुमिता सिंह ने किया नामांकन

कांग्रेस की उम्मीदवार सुमिता सिंह ने करनाल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सुमिता सिंह, जो पूर्व में विधायक रह चुकी हैं, को इस बार फिर कांग्रेस ने करनाल से टिकट दिया है। वे भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर हैं, खासकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर, और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है।

कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल ने भरा ऐलनाबाद से नामांकन

ऐलनाबाद विधानसभा हलके से कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल ने अपना नामांकन भर दिया है। भरत सिंह बेनीवाल के छोटे भाई की पत्नी संतोष बेनीवाल भी ऐलनाबाद से टिकट की दौड़ में थी। वह सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा गुट से हैं और टिकट के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए थीं।

भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र राणा ने कराया नामांकन दाखिल

असंध सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र राणा ने नामांकन कराया है, और इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उनके साथ थे।

सावित्री जिंदल ने भरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन
कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की माताजी सावित्री जिंदल ने आज हिसार में बीजेपी के मंत्री कमल गुप्ता के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरा। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मचा दी है। सावित्री जिंदल ने अपने नामांकन के दौरान कहा कि उनकी कोशिश क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए है।

मंजू हुड्डा ने भरा नामांकन
बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ ने मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए, भाजपा की प्रत्याशी मंजू हुड्डा का नामांकन पत्र दाखिल कराया।

ईडी की हिरासत में विधायक सुरेंद्र पंवार ने भरा नामांकन

सोनीपत में एक महत्वपूर्ण घटना सामने आई है। खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंबाला जेल में बंद कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को नामांकन के लिए सोनीपत लाया गया। हरियाणा पुलिस और ईडी के अधिकारियों ने सुरेंद्र पंवार को सोनीपत लघु सचिवालय तक पहुंचाया, जहां वह एसडीएम कार्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने भरा नामांकन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रहे मौजूद

कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस महत्वपूर्ण मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने इस अवसर पर कहा कि अशोक अरोड़ा एक सक्षम और अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा पार्टी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा ने भरा नामांकन

पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा ने नामांकन दाखिल करवाया।

थानेश्वर विधानसभा क्षेत्र से जजपा और इनेलो-बएसपी के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

थानेश्वर विधानसभा क्षेत्र जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी सूर्य प्रताप सिंह राठौड़ और इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल)-बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) गठबंधन की प्रत्याशी तनुजा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

महम से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ लड़ेगी राधा अहलावत

महम सीट जीतने को लेकर चुनावी शतरंज तैयार हो गई है। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ टिकट न मिलने से नाराज राधा अहलावत निर्दलीय चुनाव लड़ेगी। वीरवार को नामांकन के अंतिम दिन राधा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ महम पहुंच और पार्टी प्रत्याशी दीपक हुड्डा का एसडीएम कार्यालय में नामांकन कराया। भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रह चुके दीपक हुड्डा के साथ उनकी पत्नी स्वीटी बूरा भी मौजूद रही। स्वीटी अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज है। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन होने के तुरंत बाद निर्दलीय प्रत्याशी राधा अहलावत ने नामांकन किया।

भाजपा के कद्दावर नेता नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी प्रत्याशी का किया समर्थन

महेंद्रगढ़ से भाजपा के नेता रहे प्रो. रामबिलास शर्मा ने पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार का समर्थन करते हुए कहा कि मैंने जिस झंडे के लिए जीवन समर्पित कर दिया उसी झंडे के साथ रहना है। इस दौरान भावुक हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप मेरी ताकत हैं मुझे कमजोर मत करो। उन्होंने कहा कि वह 55 सालों से पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह मंत्री से लेकर संतरी तक रहा। मुझे अंत में उसी झंडे के साथ रहना है। उन्होंने कंवर सिंह यादव को भी बधाई दी।

वहीं, दूसरी और भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार कंवर सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ लघु सचिवालय में नामांकन करने पहुंचे। हालांकि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक साथ रहे। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा भी उनके नामांकन में शामिल हुए। कंवर सिंह यादव ने 1:30 मिनट पर अपना नामांकन कर दिया।

तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार- मनोहर लाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज नामांकन का आखिरी दिन है। पहले इस लोकसभा क्षेत्र के पांच नामांकन भरे जा चुके थे। हरियाणा में 27 और नामांकन भरने के बाद पूरे 90 नामांकन हो जाएंगे। मैं हरियाणा में कह सकता हूं कि यहां पर तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन

पंचकूला से विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान चंद्र मोहन के साथ कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता और समर्थक उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पंचकूला क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुधार लाना और विकास की गति को तेज करना है।

इनेलो-बीएसपी प्रत्याशी सपना बड़शामी ने भरा नामांकन

कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बीएसपी गठबंधन की प्रत्याशी सपना बड़शामी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले इस सीट पर शेर सिंह बड़शामी को प्रत्याशी घोषित किया गया था, लेकिन हाल के बदलावों के बाद सपना बड़शामी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर सिंह परी ने भरा नामांकन

अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी परविंदर सिंह परी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान परविंदर सिंह परी ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंबाला कैंट में एक रैली का आयोजन किया।

ऐलनाबाद में 5वीं बार मैदान में अभय सिंह चौटाला

ऐलनाबाद से इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अपना नामांकन भर दिया है। 2010 में हुए इसी सीट से उपचुनाव में वह इस हलके से विधायक बने थे। इसके बाद से लगातार विधायक बनते आ रहें हैं। 2021 में भी उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2014 व 2019 के आम चुनाव में वह जीत हासिल कर चुके हैं।

कांग्रेस ने समझौते में माकपा के लिए छोड़ी भिवानी विधानसभा सीट

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा पार्टी के लिए छोड़ी भिवानी विधानसभा सीट पर कामरेड ओमप्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। 65 वर्षीय ओमप्रकाश ने 2014 में यूको बैंक के चीफ मैनेजर पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपने आपको किसान मजदूर और सामाजिक आंदोलनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

चित्रा सरवारा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह की पुत्री चित्रा सरवारा ने अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से आज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चित्रा सरवारा ने नामांकन के दौरान अपने समर्थकों और क्षेत्रीय नेताओं के साथ अंबाला कैंट में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया।

भाजपा नेता राजीव जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के दो बार मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह निर्णय पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन की भाजपा से टिकट कटने के बाद लिया गया। राजीव जैन और उनकी पत्नी कविता जैन ने आज सोनीपत लघु सचिवालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।

मौजूदा कुशासन से देश का हर नागरिक दुखी- ओपी चौटाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि मौजूदा कुशासन से इस देश का हर नागरिक दुखी है, परेशान है। अतीत में हमारी सरकार के समय में जो सुविधाएं लोगों को मिली थी आज लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वही सरकार आएगी और उन्हें वही सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed