फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Politician Bhavya Bishnoi call off his Engagement with Actress Mehreen Pirzada 

हरियाणा: कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई ने अदाकारा महरीन पीरजादा के साथ तोड़ी सगाई, ये बताया कारण 

Sat, 03 Jul 2021 10:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 10:04 PM IST
सार

भव्य ने 13 मार्च 2021 को राजस्थान के जयपुर में अलीला फोर्ट में सगाई की थी। इस कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोग ही शरीक हुए थे।

विज्ञापन
Haryana Politician Bhavya Bishnoi call off his Engagement with Actress Mehreen Pirzada 
भव्य और महरीन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते और कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई ने महरीन पीरजादा से अपनी सगाई तोड़ दी है। भव्य बिश्नोई ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य की करीब तीन माह पहले महरीन के साथ सगाई हुई थी।        
विज्ञापन

      
विज्ञापन


भव्य बिश्नोई की सगाई का मामला काफी चर्चाओं में रहा था। बिश्नोई समाज के लोगों ने इसका विरोध किया था। सोशल मीडिया पर भी काफी कमेंट किए गए थे। इन सभी विरोध के बीच भव्य ने 13 मार्च 2021 को राजस्थान के जयपुर में अलीला फोर्ट में सगाई की थी। इस कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोग ही शरीक हुए थे। अब करीब तीन महीने बाद दोनों ने अपनी अलग अलग राह अपना ली है। दोनों ने सगाई को खत्म करने का एलान किया है। महरीन पंजाब के बठिंडा की रहने वाली हैं और मॉडलिंग करती हैं। कुछ फिल्मों में भी वह काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य बिश्नोई का ट्वीट
महरीन और मैंने पारिस्परिक रूप से मूल्यों में अंतर के कारण अपनी सगाई को तोड़ने का फैसला लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed