फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Police constable shot at uncle, attacked two aunts with an ax

हरियाणा पुलिस के सिपाही ने चाचा को मारी गोली, दो चाचियों पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police constable shot at uncle, attacked two aunts with an ax
मंडी आदमपुर। सारंगपुर से भाणा रोड स्थित एक ढाणी में बुधवार रात हरियाणा पुलिस के सिपाही ने अपने चाचा को गोली मार दी जबकि दो चाचियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावर सिपाही राजेश फतेहाबाद एसपी कार्यालय में तैनात है। सूचना मिलने पर आदमपुर थाना प्रभारी मंदीप बलराज चहल, सहायक उपनिरीक्षक मनिंद्र सिंह, मुख्य सिपाही सुरेंद्र श्योराण, राकेश कुमार मौके पर पहुंचे व आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने गोली लगने से घायल सुभाष के छोटे भाई अशोक कुमार के बयान पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे हिसार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव सारंगपुर हाल हाउसिंग बोर्ड कुरुक्षेत्र निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह कॉपरेटिव बैंक में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर तैनात है। वह 8 भाई हैं। उसके भाई अजीत व जगदीश चंद्र का निधन हो चुका है। अजीत का परिवार उनके पुश्तैनी मकान सारंगपुर के पास खेत में बनी ढाणी में रहता है और बाकी सभी भाई अपने-अपने परिवारों के सहित अलग रहते हैं। 8 मार्च को उसके पिता उग्रसेन की मृत्यु हो गई थी। 16 मार्च को उनके पिता उग्रसेन की शोक सभा में शामिल होने के लिए सभी पुश्तैनी मकान में आए हुए थे। रात करीब साढ़े 8 बजे खाना खाने के बाद उसका भाई सुभाष, उसका बेटा अंकित व भतीजा दिनेश ढाणी के पास टहल रहे थे। घर के आंगन में उसकी पत्नी शकुंतला, भाभी राधा देवी व भाभी डॉ. स्नेहलता बैठी हुई थीं। इसी दौरान उसके बड़े भाई अजित का बेटा राजेश घर में ऊंची आवाज में गुस्से से बोल रहा था। इस दौरान उसने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से दो फायर किए। एक गोली उसके भाई सुभाष के पैर में लगी। इसके बाद उसने राजेश को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मुंह पर मुक्का मार फरार हो गया। बाद में सुभाष को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। जब वह रास्ते में थे तो सूचना मिली तो राजेश ने अपनी चाची डॉ. स्नेहलता और शकुंतला के सिर व हाथों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद वह उन दोनों को दूसरी गाड़ी में बैठाकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से सभी को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अशोक के बयान के आधार पर आरोपी राजेश के खिलाफ धारा 323, 324, 307 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अशोक कुमार के बयान पर आरोपी राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार हिसार अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद हमले की वजह का पता चल सकेगा। - एएसआई मनिंद्र सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed