फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Human Rights Commission issue Notice to DG Health Regarding Corona Patients Death due to Lack of Oxygen

ऑक्सीजन की कमी से मौत: हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजी हेल्थ को नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब

Tue, 27 Apr 2021 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Apr 2021 04:31 PM IST
सार

आयोग ने हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के अलावा हिसार, रेवाड़ी और गुरुग्राम के डीसी-एसपी को नोटिस जारी किया है।  

विज्ञापन
Haryana Human Rights Commission issue Notice to DG Health Regarding Corona Patients Death due to Lack of Oxygen
हिसार में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत पर डीजी हेल्थ को नोटिस जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सोनी बर्न अस्पताल में पांच मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत के मामले में हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के अलावा हिसार, रेवाड़ी और गुरुग्राम के डीसी-एसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों पर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, उनके संज्ञान में यह भी आया है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण गुरुग्राम, रेवाड़ी में भी इसी तरह से मरीजों की मौत हो चुकी है। अखबारों में प्रकाशित समाचारों के आधार पर पहली जांच में यही लगता है कि पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है।
विज्ञापन



अगर हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी नहीं है तो कोरोना संक्रमितों की मौत क्यों हो रही हैं। यदि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हो रही है तो यह मानव अधिकार कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे में पर मानव अधिकार आयोग आंखें बंद नहीं कर सकता। स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा मानव अधिकार आयोग स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक, हिसार की उपायुक्त, गुरुग्राम और रेवाड़ी के डीसी के साथ इन तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों से दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग  ने निर्देश दिया है कि आयोग को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में मौत के कारणों का विस्तार से खुलासा किया जाए। आयोग ने निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह से मौत न हो,  इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जाएं। अगली सुनवाई से दो दिन पहले रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस मामले में आयोग 17 मई को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed