फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana hockey team will face Maharashtra in the quarter finals today

Hisar News: आज क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के साथ भिड़ेगी हरियाणा की हॉकी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana hockey team will face Maharashtra in the quarter finals today
 चेन्नई में चल रही सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में दमखम दिखा रही हरियाणा की हॉकी टीम कोच
हिसार। चेन्नई में चल रही सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे हरियाणा की टीम क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के साथ भिड़ेगी। इससे पहले सोमवार को हरियाणा की टीम ने मिजोरम को 8-0 से हराया। हरियाणा टीम में शामिल हिसार के डाबड़ा गांव के रोहित ने 4, उमरा के जोगेंद्र ने 1, सिरसा के राजेंद्र सिंह ने 1, नरवाना के प्रदीप मोर और अमित चहल ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

बता दें, कि हरियाणा टीम में हिसार के डाबड़ा, उमरा, नरवाना, सोनीपत, रोहतक, भिवानी के खिलाड़ी स्टिक का जादू दिखा रहे हैं। हरियाणा टीम के कोच संदीप सांगवान और टीम मैनेजर हरेंद्र हैं। इस चैंपियनशिप में उमरा-डाबड़ा के 9 खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें डाबड़ा से गोलकीपर हिमवान, रोहित यादव, रमन कालीरावणा, उमरा से गोलकीपर पवन कुमार, जोगेंद्र और दीपक शामिल हैं। वहीं, डाबड़ा का कर्मबीर, रिशु और सुमित चंडीगढ़ टीम की ओर से खेल रहे हैं।
विज्ञापन


टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक
इस चैंपियनशिप में अभी तक हुए तीनों मैच में हरियाणा की टीम की जीत बरकरार है। पहले मैच में हिमाचल प्रदेश को 12-1 से, दूसरे मैच में तेलंगाना को 5-1 से और तीसरे मैच में मिजोरम को 8-0 से हराकर हरियाणा टीम ने एकतरफा जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed