फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana girls team won silver

Hisar News: ऑल इंडिया सिविल सर्विस बास्केटबाल चैंपियनशिप में लड़कियों की हरियाणा टीम ने जीती चांदी

Mon, 13 Jan 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Haryana girls team won silver
लड़कों और लड़कियों की हरियाणा की बास्केटबाल टीम पदक और ट्रॉफी के साथ। 
हिसार। दिल्ली में हुई ऑल इंडिया सिविल सर्विस बास्केटबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने रजत पदक जीता है। वहीं, लड़कों की टीम ने पहली बार कांस्य पदक पर कब्जा किया है। महिला और पुरुष वर्ग में हरियाणा टीम में हिसार, कैथल, रोहतक, पंचकूला और सोनीपत के खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

कोच हर्षप्रीत और सुरजीत सिंह ने बताया कि 2022-23 में भी लड़कियों की हरियाणा की टीम ने रजत पदक जीता था। वहीं, इस बार भी चांदी जीती है। लड़कियों में फाइनल मुकाबला हरियाणा सचिवालय और दिल्ली सचिवालय के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम हार गई और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार लड़कों में सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा सचिवालय की टीम दिल्ली सचिवालय से हार गई। उसके बाद कांस्य पदक के लिए हैदराबाद के साथ मैच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने हैदराबाद को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। कोच हर्षप्रीत ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विभिन्न विभागों से लड़कियों की 16 और लड़कों की करीब 30 टीम पहुंची थी। दोनों ही टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया है। चैंपियनशिप तीन जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed