फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal today in Rohtak, will present development works worth crores in hisar

Haryana: रोहतक में सीएम मनोहर बोले; भाजपा सरकार में नौकरियों में शिक्षा पैमाना है, गरीबी नहीं

Tue, 23 Jan 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Jan 2024 03:10 PM IST
सार

नेताजी सुभाष जयंती के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक पहुंचे। सीएम मनोहर को चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरनी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह पानीपत तक ट्रेन से आए और पानीपत से रोहतक सड़क के रास्ते से आए।

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal today in Rohtak, will present development works worth crores in hisar
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौसम खराब होने की वजह से मंगलवार को सुबह 11 बजे रोहतक नहीं पहुंच सके। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से उड़ान नहीं भर सका। सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ से पानीपत तक ट्रेन में आए और उसके बाद पानीपत से रोहतक तक सड़क के रास्ते सफर किया। सीएम सीधे राजकीय महिला काॅलेज में नेताजी सुभाष जयंती समारोह में पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोले, नौकरियों में परिवारवाद व भाई-भतिजावाद हुआ समाप्त
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश आजाद है। सरकारें देश चलाती रही हैं। अब व्यवस्था परिवर्तन करना है। इसके लिए हमें अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा। योग्यता को बढ़ाना होगा। मेरिट मिशन पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करने और पसीना बहाने की जरूरत है। देश के लिए बहुत कुछ किया है। बहुत कुछ करना बाकी है। इसलिए युवा परिश्रम करें। निष्ठावान बनें। ईमानदार से आगे बढ़कर देश व समाज के लिए काम करें। इससे देश दुनिया में सर्वोच्च बनेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरियों में परिवारवाद व भाई-भतिजावाद अब समाप्त हुआ। युवाओं को पढ़ने-लिखने व मेरिट आने की आवश्यकता है। इसके लिए कौशल विकसित करना जरूरी है। पहले इसके लिए व्यवस्था कम थी। अब हमने व्यवस्थाएं बदली है। विद्यार्थियों को कौशल हुनर सीखना चाहिए। इनके आधार पर स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी बनाई है। यहां कौशल सीखकर युवा अपनी पहचान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी में हमने मिशन चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत मेरिट आधार पर नौकरी देंगे। अब वे जमाने चले गए मैं, मेरा भाई, मेरा परिवार, इसी को लेकर अपनी चलाते रहे। गरीब को कोई पूछता तक नहीं था। हमने पढ़ाई करके आगे बढ़ने वाले गरीब को भी वही अधिकार दिया है, जितना संपन्न परिवार के युवाओं का है। शिक्षा पैमाना है। गरीबी नहीं।

उन्होंने कहा कि हमने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया है। हरियाणा एक हरियाणवी एक, इस भावना को कायम करना व प्रदेश के लिए काम करना लक्ष्य है। अपना भला इसी में निहित है। 

सात योजनाएं शामिल, रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क का करेंगे शिलान्यास
डीसी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को स्थानीय स्तर पर लघु सचिवालय में कार्यक्रम होगा, जिसमें राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्यातिथि होंगे। मुख्यमंत्री लाहली-कलानौर-महम रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग पर 35 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि से बनने वाले दो लेन ऊपरगामी पुल, शहर में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ-साथ 21 करोड़ 27 लाख की लागत से बनने वाली सड़क, 6 करोड़ 25 लाख रुपये में बनने वाली बनियानी माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 20044, डोभ माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 4700 की रिमॉडलिंग और 2 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक की राशि से ढुराना माइनर की बुर्जी संख्या शून्य से 15500 तक रिमॉडलिंग का शिलान्यास करेंगे।



इन तीन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महम ड्रेन की बुर्जी 50 पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए लगभग 7 करोड़ में बने पेवर ब्लॉक, ईओटी क्रेन्स, ट्रांसफॉर्मर्स व नए पंप की खरीद, रोहतक लिंक ड्रेन की बुर्जी संख्या 8287, 11210, 18999, 21317 एवं 22712 पर 4 करोड़ 56 लाख रुपये में बने नवनिर्मित पुल और महम ड्रेन की बुर्जी संख्या 63000 के स्थाई पंप हाऊस पर एक करोड़ 38 लाख में बने दूसरे पंप हाउस का लोकार्पण करेंगे।

आप नेता के घर के बार पुलिस तैनात 
वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव लवलीन टुटेजा ने बताया कि वे सुबह आठ बजे घर से स्कूटी पर निकल रही थे। तभी पुलिस की टीम पहुंची और वापस घर के अंदर भेज दिया। बाहर अब तक पुलिसकर्मी तैनात हैं। उनको बार-बार क्यों घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है। यह उनकी समझ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed