फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Assembly Elections, Polling parties will leave today, tight security arrangements

हरियाणा विधानसभा चुनाव: रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 5 अक्तूबर को मतदान व 8 को मतगणना

Fri, 04 Oct 2024 02:24 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Oct 2024 02:24 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। वहीं मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। चुनावों में इस बार कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिससे चुनावी माहौल बेहद गर्म है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Polling parties will leave today, tight security arrangements
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनावों के तहत 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आज राज्य भर में पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी, जिनमें मतदान अधिकारी, सहायक कर्मचारी और सुरक्षा बल शामिल हैं।

विज्ञापन

हरियाणा में चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ हरियाणा पुलिस के जवान भी तैनात होंगे ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्कंटित रूप से संपन्न हो सके।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अलावा, मतदाता पहचान की सख्त जांच की जाएगी और वीवीपैट मशीनों का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने की अपील की है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कुरुक्षेत्र में कल होगा 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कुरुक्षेत्र जिले के 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है। जिले भर में कुल 810 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन हजार पुलिसकर्मियों के साथ सीआरपीएफ की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, चार डीएसपी, 11 एसएचओ और चार इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। मतदान केंद्रों पर हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने के लिए दो कंट्रोल रूम और मॉनिटर रूम स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

इसके अतिरिक्त, पुलिस की अलग से 52 टीमें और डायल-112 की गाड़ियां गश्त करती रहेंगी। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारू बनाना है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें।

हिसार में मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू

हिसार में शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। महावीर सटेडियम में पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वितरित की जा रही है। यहां से पोलिंग पार्टियों मतदान सामग्री साथ लेकर अपने-अपने मतदान भूतों की तरफ रवाना हो रही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए जिले में 1333 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 496 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है।

जिले में 13 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट 
जिले में कल 13 लाख 64 हजार 170 मतदाता हैं। इनमें से 7 लाख 24 हजार 898 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 6 लाख 39 हजार 260 महिला मतदाता है। इसके अलावा 12 थर्ड जेंडर हैं।



रात को मतदान केंद्रों पर होगा ठहराव 
यह पोलिंग पार्टियों आज रात मतदान केंद्रो पर ही ठहराव करेगी। सुबह 7:00 से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल करवाए जाएंगे। मतदान शाम 6:00 तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed