{"_id":"68af5b111a18d536d6004d67","slug":"harsh-of-gju-stood-first-and-yash-stood-second-in-business-quiz-hisar-news-c-21-hsr1020-696870-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजनेस क्वीज में जीजेयू के हर्ष पहले व यश दूसरे स्थान पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजनेस क्वीज में जीजेयू के हर्ष पहले व यश दूसरे स्थान पर रहे
विज्ञापन
ई शिखर सम्मेलन की विजेता टीम को सम्मानित करते जीजेयू के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता। स्रोत : स
- फोटो : स्रोत : संस्थान
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में चल रहा तीन दिवसीय ई-शिखर सम्मेलन 2025 बुधवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन की अधिकतर प्रतियोगिताओं के विजेता जीजेयू के विद्यार्थी रहे। समापन समारोह के मुख्यातिथि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. योगेश चाबा रहे। उन्होंने में विद्यार्थियों से कहा कि सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। जो विद्यार्थी अपने शिक्षण काल में सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेते हैं, वे अपने कौशल ज्यादा बेहतर विकसित कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी जैसी सोच होगी आप वैसे ही जीवन में बनते जाओगे, इसलिए अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक बनाए रखे। बिजनेस क्वीज में जीजेयू के हर्ष पहले व यश दूसरे स्थान पर रहे।
प्रो. विशाल गुलाटी ने कहा कि इस सम्मेलन में देश के कई राज्यों से लगभग एक हजार विद्यार्थी जुड़े। यह सम्मेलन प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा। सम्मेलन की गतिविधियों पर डिजीटल प्लेटफार्म पर डेढ़ लाख से ज्यादा इंप्रेशन आए।
ये रहे परिणाम
स्टार्टअप स्पेस प्रतियोगिता में जीजेयू के विपिन, मेनल जैन और आयुशी मलिक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर चेन्नई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के योगेश वी, शिवा शुभरमैनन बी, संतोष एस तथा शानमठी जे की टीम रही।
विज्ञापन
स्पॉटलाइट में आईआईएलएम के आदित्य सलूजा व मान गुप्ता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीजेयू से स्नेहा सिंह, भूमिका गोयल व वाणी की टीम ने दूसरा और श्यामल कुमार, अंचल चौहान व चर्चित कटियार की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जीजेयू सेे ही नाटिक शर्मा, भव्या बंसल, समीक्षा खुराना तथा गोलू कुमार की टीम को मोस्ट प्रोमाइजिंग टीम घोषित किया गया।
बिजनेस क्वीज में जीजेयू के हर्ष पहले व यश दूसरे स्थान पर रहे। स्टार्टअप ऑक्शन में जीजेयू से आदित्य बसंल, निशा, ऋतिक, कशिश, तथा प्रेरणा की टीम पहले तथा गगन, नूपूर, मोहित प्रकाश तथा लक्ष्मी की टीम दूसरे स्थान पर रही। केस कलैश में भी जीजेयू के दीपांशु गर्ग तथा केशव मित्तल की टीम पहले तथा स्नेहा, कशिश व निकिता की टीम के साथ वंश गाथवाल, किस्मत, साहिल कुमार राठी तथा दीपक की टीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही।