फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansraj unanimously became the chairman of Adampur Panchayat Samiti

Hisar News: हंसराज सर्वसम्मति से बने आदमपुर पंचायत समिति के चेयरमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hansraj unanimously became the chairman of Adampur Panchayat Samiti
मंडी आदमपुर। आदमपुर पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए शुक्रवार को स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आदमपुर पंचायत समिति के सभी 21 सदस्य पहुंचे। हिसार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतपाल व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कीर्ति सिरोहीवाल की देखरेख में हुई बैठक में जहां वार्ड नंबर 6 खारा बरवाला निवासी हंसराज को सर्वसम्मति से पंचायत समिति का अध्यक्ष चुना गया वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 10 कुतियावाली निवासी आशीष नेहरा व वार्ड नंबर 18 गांव खैरमपुर निवासी महेंद्र ने अपना-अपना नामाकंन पत्र दाखिल करवाया। पंचायत समिति की बैठक के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने व शांति पूर्वक चुनाव प्रक्रिया करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर डटा रहा।
विज्ञापन

मतदान होने के बाद भी नहीं बना पाया वाइस चेयरमैन
वाइस चेयरमैन के लिए दोनों सदस्यों द्वारा नामाकंन पत्र दाखिल करवाने के बाद ईवीएम मशीन द्वारा वोटिंग करवाई गई। उपाध्यक्ष पद के लिए 21 में से 13 सदस्यों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 8 सदस्यों ने मतदान करने से इंकार कर दिया। 13 सदस्यों द्वारा किए गए मतदान की गणना की गई तो आशीष नेहरा को 7 व महेंद्र को 6 वोट मिले, लेकिन किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित कुल 21 सदस्यों में से 11 का बहुमत न होने पर वाइस चेयरमैन का चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

- गांव खैरमपुर के एससी वर्ग के महेंद्र ओपन वार्ड से बने थे सदस्य
गांव खैरमपुर निवासी एससी वर्ग के महेंद्र ओपन वार्ड से पंचायत समिति सदस्य बने थे। आदमपुर पंचायत समिति का वार्ड नंबर 18 इस प्रकार पुरुष वर्ग के लिए ओपन में था। ओपन वार्ड होने के चलते एससी वर्ग के महेंद्र ने अपना पत्र दाखिल किया था उनके सामने विनोद कुमार सहित 5 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम में महेंद्र को जहां 1048 वोट मिले थे वहीं विनोद कुमार को 462 वोट मिले थे जिसके चलते महेंद्र को 586 वोटों से विजेता घोषित किया गया था। इस बार आदमपुर पंचायत समिति का चेयरमैन पद एससी वर्ग के पुरुष के लिए रिजर्व था। जिसके चलते पहले महेेंद्र को चेयरमैन पद का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन बाद में चेयरमैन पद पर सर्वसम्मति बनाते हुए उन्होंने वाइस चेयरमैन पद के लिए अपना नामाकंत्र पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन ..
चेयरमैन पद के लिए हंसराज को सर्वसम्मति से आदमपुर पंचायत समिति का चेयरमैन चुना गया है जबकि वाइस चेयरमैन के 2 उम्मीदवार आशीष व महेंद्र ने अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया था। बैठक में मौजूद सभी 21 सदस्यों में से 13 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और 8 सदस्यों ने मत का प्रयोग करने से इंकार कर दिया था। आशीष को 7 व महेंद्र को 6 वोट मिले थे। बैठक में मौजूद 21 सदस्यों में से किसी भी सदस्यों को बहुमत न मिलने पर आज का वाईस चेयरमैन का चुनाव रद्द कर दिया गया। अब आगामी बैठक में वाइस चेयरमैन का चयन किया जाएगा।
- प्रीतपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed