फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Half the road was broken to lay pipes on Krishna Colony Malgodown Road

Hisar News: कृष्णा कॉलोनी मालगोदाम रोड पर पाइप डालने के लिए आधी सड़क तोड़ी, पलटने से ई-रिक्शा चालक घायल

Wed, 05 Mar 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 05 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Half the road was broken to lay pipes on Krishna Colony Malgodown Road
मालगोदाम रोड के बीच बने गढ्ढे से गुजरते वाहन।
भिवानी। शहर के माल गोदाम रोड कृष्णा कॉलोनी में पाइप लाइन डालने के लिए आधी सड़क तोड़कर अधर में छोड़ दी। इसकी वजह से एक ई-रिक्शा पलट गई और चालक को भी चोटें आईं। आए दिन गड्ढे में वाहन फंसने से हो रहे हादसों से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइप लाइन डालकर अधर में छोड़ दिया। अगर करीब छह फीट के गड्ढे में रोजाना ही वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि माल गोदाम रोड कृष्णा कॉलोनी में पिछले कई सालों से लोग पीने के पानी का संकट झेल रहे थे। अधिकांश घरों के अंदर गंदा पानी पहुंच रहा था। इसका समाधान कराने के लिए करीब डेढ़ साल पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नई पाइप लाइन डाली थी। लेकिन इसके बाद भी कुछ निचले हिस्से में बने घरों तक पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने करीब एक महीने पहले सड़क को क्रॉसिंग कर पाइप डालने का काम किया था। इसके लिए सड़क तोड़ी गई थी। लेकिन आधी सड़क में पाइप डालने के बाद भी गड्ढा खुला ही छोड़ दिया। अब आधी सड़क में बने गहरे गड्ढे के अंदर यहां से गुजरने वाले वाहन फंस रहे हैं। एक ई-रिक्शा चालक की तो अचानक ही यहां रिक्शा पलट गई।
इस हादसे में उसकी जान बच गई, लेकिन उसे काफी चोटें भी आईं। क्षेत्र निवासी दिनेश वर्मा, सुरजभान ने बताया कि काफी बार शिकायत देने पर भी समाधान नहीं किया जा रहा है। आधी सड़क में पाइप डालने के बाद भी गड्ढे को नहीं भरा गया है। रात के समय यहां स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में अंधेरे की वजह से भी यहां हादसे हो रहे हैं।

दो सवारी और उसे आई थी ई-रिक्शा पलटने पर चोट
मैं सोमवार को यहां से ई-रिक्शा लेकर गुजर रहा था कि अंधेरा होने की वजह से सड़क पर बना गड्ढा दिखाई नहीं दिया। मेरी ई-रिक्शा का एक टायर गड्ढे में थोड़ा सा फंसा तो पूरी रिक्शा ही पलट गई। रिक्शा में सवार दो सवारियों को भी चोटें आईं और उसके नाक से भी खून निकलने लगा था। सभी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाना पड़ा। मेरा रोजाना का ही यहां का रूट रहता है। कई दिनों से यहां सड़क खोदकर छोड़ी हुई है। -राज ई-रिक्शा चालक

पहले करीब ढाई साल से पेयजल आपूर्ति में यहां के लोगों ने गंदा पानी पिया, अब समाधान किया तो अधर में ही पाइप लाइन डालकर छोड़ दी। आधा पाइप मिट्टी में दबा दिया। जबकि आधा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया। रात के समय माल गोदाम रोड पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में इस गड्ढे की वजह से रोजाना ही यहां हादसे हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को चाहिए था कि मुख्य रास्ते पर इस तरह से सड़क तोड़कर छोड़ना जानमाल का नुकसान कर सकता है।
- दिनेश वर्मा क्षेत्रवासी

शाम ढलते ही मालगोदाम रोड पर अंधेरा छा जाता है। बुजुर्ग भी इस रास्ते से गुजरते हुए डरते हैं, क्योंकि करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। जिसे ठीक करने की संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को भी गुहार लगा चुके हैं। इस गड्ढे में आए दिन हादसे हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालक भी असंतुलित होकर गिर जाते हैं, जिन्हें आसपास के लोग ही संभालते हैं। -सुरजभान क्षेत्रवासी


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई नई पानी की लाइन डाली गई है तो उस हिस्से में तत्काल प्रभाव से काम पूरा कराकर सड़क को समतल कराया जाएगा। -सूरजप्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed