फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gurugram received 38 mm rain and Yamunanagar received 31 mm rain

Hisar News: गुरुग्राम में 38 तो यमुनानगर में हुई 31 मिमी बारिश

Thu, 05 Sep 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Sep 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Gurugram received 38 mm rain and Yamunanagar received 31 mm rain
हिसार। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बुधवार को मानसून सक्रिय रहा। गुरुग्राम में 38.0 मिमी व यमुनानगर में 31.0 मिमी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 8 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र और दक्षिणी राजस्थान पर बने अधिक कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बुधवार को भी बारिश की गतिविधियां हुईं। इसके अलावा एक दबाव का क्षेत्र हिसार के आसपास भी बना हुआ है। इनके असर से मानसून टर्फ रेखा ऊपर की तरफ आई। इनके चलते अंबाला, हिसार, करनाल, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, रेवाड़ी, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर व सोनीपत आदि में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
5 सितंबर को बंगाल की खाड़ी पर एक और कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। पश्चिमी विक्षोभ व इसके प्रभाव से 8 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके बाद 13 सितंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा व बंगाल की खाड़ी पर भी कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इनके प्रभाव से 13 से 16 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed