फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guarding started in ROB under construction, jam in Suryanagar

निर्माणाधीन आरओबी में गार्डर रखना शुरू, सूर्यनगर में लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Guarding started in ROB under construction, jam in Suryanagar
निर्माणाधीन सूर्य नगर आरओबी के पिलरों पर गार्डर रखने के कारण सूर्य नगर की गलियों से निकलते वाहन व - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के सूर्य नगर स्थित रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार से गार्डर रखने का काम शुरू कर दिया गया। ऐसे में रूट डायवर्ट कर वाहनों को सूर्य नगर की गलियों से होकर गुजारा गया। इस कारण जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। अभी आने वाले 10 दिन में लोगों को जाम का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि निर्माणाधीन सूर्य नगर स्थित आरओबी में बीएंडआर के हिस्से में 23 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही इन पर रखे जाने वाले गार्डर भी तैयार हैं। इन्हीं गार्डर को रखने की प्रक्रिया रविवार से शुरू की गई। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी की मानें तो तीन पिलरों पर 10 गार्डर रखे जाने हैं। इसके बाद इन्हें लॉक भी किया जाना है। इस प्रक्रिया में सात से 10 दिन का समय लगेगा। इस दौरान वाहनों को डायवर्ट रूट से ही गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंग गलियों के कारण लगा जाम
रूट डायवर्जन के कारण जिंदल चौक से सेक्टर 1-4 और सेक्टर 1-4 से जिंदल चौक की ओर से जाने वाले वाहनों को सूर्य नगर की गलियों में से गुजारा गया। हालांकि गलियां तंग होने और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में वाहन चालकों को कई घंटों तक परेशानी उठानी पड़ी।

एक गार्डर का वजन 85 टन
पिलरों पर रखे जाने वाले गार्डर का वजन करीब 85 टन और लंबाई करीब 30 मीटर है। गार्डर को रखने के लिए 350 टन व 250 टन वजन उठाने की क्षमता वाली दो क्रेनों की मदद ली जा रही है। वजन अधिक होने के कारण रविवार दोपहर दो बजे तक महज एक ही गार्डर रखा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed