फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Grasp creates hindrance, airport construction work is half completed, officials claim - all work will be completed by March

Hisar News: ग्रैप ने डाली बाधा, हवाई अड्डे का निर्माण कार्य हुआ आधा, अधिकारियों का दावा-मार्च तक सभी कार्य हो जाएंगे पूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Grasp creates hindrance, airport construction work is half completed, officials claim - all work will be completed by March
हिसार। शहर में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि एयरपोर्ट में चल रहे सभी कार्य मार्च तक पूरे हो जाएंगे। हालांकि ग्रैप बार-बार बाधा बन रहा है, जिस कारण निर्माण कार्य धीमा चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक अप्रैल से इस एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू करने की घोषणा की हुई है। यही नहीं उन्होंने शुक्रवार को ही यहां से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर एलायंस एयर के साथ समझौता किया है। इसके तहत पहले चरण से हिसार से चंडीगढ़, जयपुर, कुल्लू, अहमदाबाद, जम्मू व धर्मशाला के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन

डिमांड के अनुसार नहीं मिल रही निर्माण सामग्री
सूत्रों की मानें तो बार-बार ग्रैप लगने से डिमांड के अनुसार निर्माण सामग्री नहीं मिल रही है, जिस कारण निर्माण कार्यों की गति पर भी असर पड़ रहा है। बड़ा प्रोजेक्ट होने के कारण इसमें निर्माण सामग्री की डिमांड भी उसी हिसाब से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्य हुए पूरे
- रेसा
- ब्लास्ट पैड
- चहारदीवारी
----------------
ये कार्य 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा हुए
- हवाई पट्टी
- पीटीटी
- जीएससी एरिया
- लिंक टैक्सी
- एप्रेन
- एटीसी
- फ्यूल रूम
- वाच टावर
- कैट आई
--------------
ये कार्य 50 प्रतिशत से कम हुए
- बेसिक स्टिप
- पेरीमीटर रोड
- बरसाती ड्रेन
- आइसोलेशन बे
------------
पिछले वर्ष सितंबर में हवाई सेवा शुरू करने का था लक्ष्य
इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर माह में एयरपोर्ट से कॉमर्शियल विमान की रीजनल एयर कनेक्टिविटी शुरू का लक्ष्य रखा गया था। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने कहा था कि यहां से 18 सीटर एयर पैसेंजर क्राॅफ्ट की हिसार से जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला व चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने की तैयारी है। हालांकि इस लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका था।

किरतपुर में ट्रेन से कटने वाली समला का फाइल फोटो

किरतपुर में ट्रेन से कटने वाली समला का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed