{"_id":"69ed0806269a899bb807d03a","slug":"grant-checks-distributed-hisar-news-c-21-hld1018-857743-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने धान्सू में गोशालाओं को बांटे 84.41 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने धान्सू में गोशालाओं को बांटे 84.41 लाख के चेक
विज्ञापन
गांव धान्सू में गोशालाओं को चेक बांटते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।
हिसार। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को गांव धान्सू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गोशालाओं को कुल 84.41 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने धान्सू गोशाला में करीब 17 लाख रुपये की लागत से बने शेड का लोकार्पण भी किया।
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन नीति के तहत गोशालाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न गोशालाओं को अनुदान राशि के चेक प्रदान किए गए, जिनमें गोरक्षा सेवा समिति, अग्रोहा रोड, बरवाला को 11.88 लाख रुपये, लाडवा गोशाला को 11.96 लाख रुपये, गोपाल गोशाला टोहाना रोड, बरवाला को 14.60 लाख रुपये, शिव गोशाला समिति नियाणा को 14.02 लाख रुपये, राधा-कृष्ण गोशाला धान्सू को 12.37 लाख रुपये, शालिग्राम गोधाम तलवंडी राणा को 8.50 लाख रुपये, उमा मनोहर गो सेवा सदन तलवंडी राणा को 2.16 लाख रुपये तथा बाबा मोतीनाथ गोशाला जुगलान को 10.89 लाख रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम पंचायत की मांग पर मंत्री ने क्षेत्र की सभी ढाणियों को रोशन करवाने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, पार्षद ओपी मालिया, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, अभिषेक शर्मा, अजय कांत जांगड़ा, वेद प्रकाश बेनीवाल, सरपंच सुरजीत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।