फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government should fulfill the demands of class IV employees: Rana

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे सरकार : राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the demands of class IV employees: Rana
चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। 
हिसार। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की बैठक जिंदल पार्क में हुई। रितु नहला की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों व आरोही स्कूलों में लगे कर्मचारियों को यूनियन में शामिल किया जाएगा। राज्य महासचिव दलेल राणा ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगे कुक, सफाई कर्मचारी, चौकीदार व अन्य कच्चे कर्मचारियों की मांगों पर हरियाणा सरकार ध्यान दें और उनकी मांगों का समाधान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाए, साप्ताहिक अवकाश दिया जाए, दोहरी ड्यूटी न ली जाए, ईएसआई के तहत इलाज की सुविधा दी जाए। उक्त सभी मांगों के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को चिट्ठी लिखी जाएगी। यदि इसके बाद भी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन हरियाणा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगी। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर फोगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। सर्व कर्मचारी संघ सरकार से मांग करता है कि कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। जो कर्मचारी 2 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उनको बिना शर्त पक्का किया जाए, समय पर वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में राज्य कमेटी ने मांग करते हुए कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वर्दी भत्ता वेतन में जोड़ा हुआ था, लेकिन 2025-2026 के पत्र के अनुसार सरकार अब वर्दी भत्ते को बिल पर करना चाहती है जोकि गलत है इसमें भ्रष्टाचार होगा। यूनियन मांग करती है कि कर्मचारियों का वर्दी भत्ता वेतन में ही जोड़कर दिया जाए। बैठक में राज्य कमेटी से छाजू राम कैथल, रमेश मोड़ी, रमेश रोहतक, संदीप कुमार, विजय कुमार व कर्मवीर रांगी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed