फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government PG College received the highest number of applications, 8046

Hisar News: गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आए सबसे अधिक 8046 आवेदन

Mon, 16 Jun 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Government PG College received the highest number of applications, 8046
हिसार। शहर के कॉलेजों में चल रहे अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन सोमवार था। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 9 जून से बढ़ाकर 16 जून किया था। इससे विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आवेदन करने में राहत मिली थी और आवेदन में भी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। शहर के प्रमुख 6 कॉलेजों में अब तक 23 हजार से ज्यादा आवेदन स्नातक कोर्सों में आ चुके हैं। गवर्नमेंट कॉलेज में सबसे अधिक 8046 आवेदन इस बार आए हैं जबकि पिछली बार 10,151 आवेदन आए थे। हालांकि विद्यार्थियों का रुझान इस बार पिछले साल के मुकाबले कम है।
विज्ञापन

हिसार शहर में मुख्य रूप से छह प्रमुख कॉलेज हैं, जिनमें से पांच कॉलेज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) से और एक कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) से संबद्ध है। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी लाइंस साइंस, बीएससी फिजिकल साइंस, व बीबीए समेत 1930 सीटों पर 8046 आवेदन आ चुके हैं। सबसे अधिक आवेदन बीए में आए हैं। 740 सीटों पर 3763 आवेदन आए हैं यानी एक सीट पर 5 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिससे यह स्पष्ट है कि यह कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां विद्यार्थियों के बीच दाखिले को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


डीएन कॉलेज में 1970 सीटों के मुकाबले 5417 आवेदन मिले हैं। जबकि पिछले साल 7391 आवेदन आए थे। महिला कॉलेज में 920 सीटों पर 2229 छात्राएं दाखिले के लिए आवेदन किया है जबकि पिछले साल 4609 छात्राओं ने आवेदन किया था। जाट कॉलेज हिसार में 1970 सीटें हैं, जिन पर अभी तक 4139 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। एफसी कॉलेज में 1200 सीटों के मुकाबले 1728 आवेदन आए हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध इंपीरियल कॉलेज में 880 सीटों पर 1490 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थी 17 जून को फार्मों में हुईं त्रुटियां को दूर कर सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून थी। अब विद्यार्थी 17 जून को फार्मों में हुई त्रुटियों को दूर कर पाएंगे। वहीं कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को लगाई जाएगी।
- डॉ. कुलदीप आर्य, डायरेक्टर इंपीरियल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed