फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Government College team stood first in Chemistry Model

Hisar News: केमिस्ट्री मॉडल में राजकीय महाविद्यालय की टीम रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government College team stood first in Chemistry Model
हिसार।प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि व प्राचार्य
हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को अंतर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 21 कॉलेजों से 81 टीमों ने भाग लिया और अपने ज्ञान, परिश्रम और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, मनोविज्ञान विषयों के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुवास के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश आर्य ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइंस एवं रिसर्च के प्रति जागरूकता एवं समझ पैदा करना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रतिभागियों में जिज्ञासा का वैज्ञानिक दीपक जलाने का कार्य करने के साथ-साथ विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं, सिद्धांतों एवं उनके अनुप्रयोग के पथ पर एक चिंतनशील यात्रा को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर समाजसेवी निहाल सिंह, एसपी चालिया, शिवचरण, अजय आर्य, रामफल, पवन कुमार, दिलबाग सिंह आदि प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
भौतिक विज्ञान विषय में 14 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने मॉडल प्रदर्शित किए जिसमें एफसी महिला कॉलेज, हिसार की टीम प्रथम रही, दूसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय, नारनौंद की टीम ने प्राप्त किया एवं राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूलॉजी में कुल 7 मॉडल प्रदर्शित हुए जिसमें एफसी महिला महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राजकीय महिला महाविद्यालय, भोड़िया खेड़ा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट्री में राजकीय महाविद्यालय, हिसार की टीम प्रथम स्थान पर, एफसी महिला महाविद्यालय, हिसार की टीम द्वितीय स्थान पर तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार की टीम तृतीय स्थान पर रही।

बॉटनी में प्रथम स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार, द्वितीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय, हिसार व तृतीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय, भोड़िया खेड़ा की टीम रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed