{"_id":"62001ab9a4d3a310297d2829","slug":"gorakhdham-express-may-extend-up-to-sirsa-hisar-news-hsr623669986","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखधाम एक्सप्रेस का सिरसा तक हो सकता है विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखधाम एक्सप्रेस का सिरसा तक हो सकता है विस्तार
विज्ञापन
हिसार का रेलवे स्टेशन। संवाद (फाइल फोटो)
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गोरखधाम एक्सप्रेस का सिरसा तक विस्तार हो सकता है। इसको लेकर एक पत्र भी जारी हुआ। यह पत्र बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम की ओर से उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। अब जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है। विस्तार पर मुहर लगने के कारण यात्रियों को इसका काफी फायदा मिलेगा।
बता दें कि यदि गोरखधाम एक्सप्रेस का विस्तार होता है तो सबसे ज्यादा इसका फायदा सिरसा के यात्रियों को होगा। विस्तार के बाद यह ट्रेन हिसार से सिरसा तक जाएगी और फिर सिरसा से वापसी हिसार होकर गोरखपुर के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन का सिरसा तक विस्तार करने के लिए पिछले कई दिनों से मांग भी चल रही है। कारण है कि हिसार से सिरसा और सिरसा से हिसार रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं।
सुबह 10 बजे हिसार पहुंचती है ट्रेन
गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह गोरखपुर से चलकर सुबह 10 बजे हिसार पहुंचती है। यहां पहुंचने के बाद हिसार रेलवे स्टेशन पर सात घंटे खड़ी रहती है। ऐसे में इस दौरान इस ट्रेन का कोई फायदा नहीं होता है। वहीं वापस में शाम को पांच बजे हिसार से गोरखधाम के लिए रवाना होती है। यदि गोरखधाम एक्सप्रेस का विस्तार होगा तो हिसार में खड़ी ट्रेन का समय खराब होने से बचेगा और यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
अभी कुछ नहीं कह सकते
अब तक हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।
- केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक।