{"_id":"66d3a6e26926315c88012d74","slug":"gold-and-silver-jewelery-stolen-in-village-kaliravaan-hisar-news-c-21-hsr1020-454416-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव कालीरावण में सोने-चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव कालीरावण में सोने-चांदी के आभूषण चोरी
Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
अग्रोहा। गांव कालीरावण में शुक्रवार रात हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में कालीरावण निवासी सूबे सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे, करीब दो बजे उठा तो कमरे के दरवाजे खुले हुए थे अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
जब सामान की जांच की तो दो सोने की अंगूठी, सोने की तिल्ली व एक जोड़ी चांदी की पायल गायब मिली। वहीं हिसार के सेक्टर 14 निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र चिकनवास के पास मकान बनाने का काम ठेके पर ले रखा है वहां पर करीब 8-9 क्विंटल सरिया रखा हुआ था। दो दिन काम बंद था। शनिवार को काम करने के लिए साइड पर गया तो 5-6 क्विंटल सरिया का बंडल गायब मिला। संवाद