फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   GJU will conduct certificate courses in French language, German language, Mandarin language, Spanish language

Hisar: विदेशी भाषाओं के सर्टिफिकेट कोर्स कराएगी जीजेयू, कई नए कोर्सेज भी शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 08 Jun 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 02:22 AM IST
सार

विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत चार शॉर्टटर्म सर्टिफिकेट कोर्स, पांच डिप्लोमा कोर्स और तीन अति लघु अवधि सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए हैं। इन सब कोर्सों को बुधवार को हुई विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद व कार्यकारिणी परिषद की बैठक में मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
GJU will conduct certificate courses in French language, German language, Mandarin language, Spanish language
जीजेयू - फोटो : Demo

विस्तार

हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत सर्वाधिक शैक्षणिक कोर्स शुरू करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय ने तीन स्नातक और पांच स्नातकोत्तर नए कोर्स नई शिक्षा नीति के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2023-24 से आरंभ होंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में पहले से चल रहे चार बीएससी ड्यूल डिग्री कोर्सों का पाठ्यक्रम और नामपद्धति बदलकर नई शिक्षा नीति के तहत इंटीग्रेटेड कोर्स के रूप में मान्यता दी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत चार शॉर्टटर्म सर्टिफिकेट कोर्स, पांच डिप्लोमा कोर्स और तीन अति लघु अवधि सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए हैं। इन सब कोर्सों को बुधवार को हुई विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद व कार्यकारिणी परिषद की बैठक में मंजूरी मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में हुई बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बैठक का संचालन किया।
विज्ञापन


ये है नए शुरू होने वाले कोर्सेज
अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में बीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) इन जियोग्राफी, बीएससी इन मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी और बैचलर/मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस कोर्स शामिल हैं। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एमबीए हेल्थकेयर, एमएससी कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस), एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी और एमए एजुकेशन शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के इन कोर्स में किया बदलाव
इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी केमेस्ट्री, बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) साइकोलोजी, बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) इकोनोमिकस, इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी फिजिक्स, इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी मैथमेटिक्स, इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) लाइफ साईसिज-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/बॉटनी/जूलॉजी, बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस) और बीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) इन मास कम्युनिकेशन शामिल हैं। इन कोर्सों में विद्यार्थियों को न्यू शिक्षा नीति के तहत एग्जिट तथा एंट्री का प्रावधान किया गया है।


ये शुरू हुए सर्टिफिकेट कोर्स
सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन मंदारिन लैंग्वेज और सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पेन लैंग्वेज कोर्स शामिल हैं। ये सभी कोर्स 3 से 6 माह की अवधि के होंगे। डिप्लोमा कोर्सेज में डिप्लोमा कोर्सेज इन फ्रेंच लैंग्वेज, डिप्लोमा कोर्स इन जर्मन लैंग्वेज, डिप्लोमा कोर्स इन मंदारिन लैंग्वेज, डिप्लोमा कोर्स इन स्पेन लैंग्वेज और डिप्लोमा कोर्स ऑफ ट्रांसलेशन फ्रॉम इंग्लिश टू हिंदी एंड हिंदी टू इंग्लिश शामिल हैं। डिप्लोमा कोर्स की अवधी एक वर्ष की रहेगी। सर्टिफिकेट कोर्सेज में सर्टिफिकेट कोर्स इन बिजनेस डाटा एनालिसिस, सर्टिफिकेट कोर्स इन बिजनेस स्किल तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन टैक्सेशन एंड टैक्स प्लानिंग कोर्स शामिल हैं। इन सभी कोर्सों की अवधि 2 से 3 माह रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed