फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   GJU: Student leaders furious over seizure of student's bullet bike, raised donations

GJU: बुलेट बाइक जब्त करने पर भड़के छात्र नेता, चंदा जुटा 900 रुपये रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने रखे

Tue, 15 Nov 2022 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 01:06 AM IST
सार

विद्यार्थी ने विवि के सीएसओ पर ब्लैकमेल करने, रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। सीएसओ बोले कि कैंपस में बाइक से पटाखे बजाने पर पुलिस ने चालान काटा।

विज्ञापन
GJU: Student leaders furious over seizure of student's bullet bike, raised donations
प्रदर्शन करते छात्र नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) के सीएमटी विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी सचिन कुमार की बुलेट बाइक का चार दिन पहले चालान काटने व जब्त करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित छात्र ने सीएसओ (चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर) मोहित पर जान से मारने की धमकी देने, रंगदारी मांगने व ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को छात्र नेताओं की अगुवाई में विद्यार्थियों ने वीसी व रजिस्ट्रार कार्यालय में सामने सीएसओ व जीजेयू प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने वीसी के नाम पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। विद्यार्थियों का कहना है कि जीजेयू में बाइक व गाड़ी लाने के नाम पर 10-10 हजार रुपये तक की डिमांड की जाती है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने चंदा जुटाकर 900 रुपये एकत्रित करके रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर रखे दिए। उधर, सीएसओ मोहित का कहना यूनिवर्सिटी कैंपस में बुलेट से पटाखे बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक का चालान काटा और जब्त किया। जो आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं वे गलत हैं। सीएसओ ने कहा कि ये हमारे बच्चे हैं इनको समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी सचिन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यूनिवर्सिटी के सीएसओ मोहित द्वारा मुझ पर 10 हजार देने के लिए दबाव बना रहा है। वीसी के नाम लिखे पत्र में सचिन कहा कि सीएसओ ने चेतावनी दी है कि अगर यूनिवर्सिटी में बुलेट बाइक लानी है तो 10 हजार रुपये फीस देनी होगी, नहीं तो बाइक जब्त करवा दूंगा।

विद्यार्थी ने जान का खतरा बताया
सचिन ने बताया कि 10 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने विभाग के बाहर खड़ा था। सीएसओ ने आते ही बाइक की चाबी छीन ली। सीएसओ उसे बाइक पर बैठाकर खुद बाइक चला जीजेयू कैंपस स्थित पुलिस चौकी ले गया। इसके बाद उसको गाड़ी में बैठाकर पड़ाव पुलिस चौकी ले जाया गया। उसका बाइक कोई और चलाकर पड़ाव चौकी लाया व बाइक का 21 हजार 500 रुपये का चालान कटवा दिया। सभी दस्तावेज होने पर भी बाइक जब्त करवा दी। वीसी को लिखे पत्र में उसने कहा कि उसको यूनिवर्सिटी में जान को खतरा है। ऐसे में वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है।


आंदोलन की दी चेतावनी
छात्र नेता अंकित सिसाय ने बताया कि यूनिवर्सिटी इतिहास में आज तक कैंपस में किसी बाइक का चालान नहीं काटा गया। यूनिवर्सिटी के अंदर बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किया जाता। शाम के समय यूनिवर्सिटी के शॉपिंग कांप्लेक्स के सामने बिना पार्किंग में कई वाहन खड़े होते हैं। सचिन के साथ हुई घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। वीसी इसकी जांच करवाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी हुई तो जीजेयू में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अंकित सांगवान, आकाश राव, दीपू, अंकुश, सुखबीर, अंकित सिहाग व लोकेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed