{"_id":"6658c6df5f067a90f90d064e","slug":"gju-signs-mou-with-mepl-for-medical-related-courses-hisar-news-c-21-hsr1020-392092-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेडिकल संबंधित कोर्सों के लिए जीजेयू ने किया एमइपीएल के साथ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेडिकल संबंधित कोर्सों के लिए जीजेयू ने किया एमइपीएल के साथ एमओयू
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) और मंगलम इमेजिंग प्राइवेट लिमिटेड हिसार (एमइपीएल) के साथ मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (एमओयू) किया गया है। इस एमओयू से विश्वविद्यालय में इस सत्र से आरंभ किए जाने वाले मेडिकल से संबंधित कोर्सों के विद्यार्थियों को लाभ होगा। विश्वविद्यालय ने मेडिकल कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग को लेकर यह एमओयू किया गया है।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि एमइपीएल की डायग्नोस्टिक तथा इमेजिंग लेबोरेटरी से संबंधित विषयों में विशेषज्ञता है। इस एमओयू से विद्यार्थियों को पैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मोलीक्युलर लेबोरेटरी, हिस्टोपैथोलॉजी, ब्लड बैंक के साथ-साथ एक्सरे, सिटी स्कैन, एमआरआई, सीबीसीटी, मैमोग्राफी तथा पीईटी-सीटी आदि की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग करने का अवसर प्राप्त होगा। इसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय में इस सत्र से बीएससी नर्सिंग, बीएससी लैबोरेट्री, बीएससी ऑपरेशन थियेटर टेक्नॉलाजी, जीएनएम तथा एएनएम नए कोर्स आरंभ किए जाने वाले हैं।
कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के लिए उपयोगी होगा। एमइपीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक डॉ. जीआर गुप्ता, एमडी पैथोलॉजी ने भी इस एमओयू को दोनों संस्थानों के लिए लाभदायक बताया है। जीजेयू की ओर से कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व एमइपीएल की ओर से निदेशक अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक डॉ. जीआर गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय की ओर से गवाह के रूप में कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर तथा डीन इंटरनेशल अफेयर्ज प्रो. नमिता सिंह ने हस्ताक्षर किए। एमइपीएल की ओर से सीईओ डॉ. नितीश गुप्ता, एमडी रेडियोलॉजी व सीनियर कंसलटेंट माइक्रोबायोलॉजी डा. एम्बर अग्रवाल, एमडी क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजी ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए।