फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU released the exam schedule, students should fill the form till October 9.

Hisar News: जीजेयू ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल विद्यार्थी नौ अक्तूबर तक भरें फॉर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
GJU released the exam schedule, students should fill the form till October 9.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने संबद्ध डिग्री और लॉ कॉलेजों की मुख्य, री-अपीयर, एडिशनल पेपर व इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सत्र 2025-26 की परीक्षाएं दिसंबर 2025 और मई 2026 में आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बीए, बीएससी, बीकॉम व अन्य स्नातक कोर्सों की दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 25 नवंबर 2025 से शुरू होंगी। वहीं बीए-एलएलबी (ऑनर्स) की परीक्षाएं 5 दिसंबर से और एमए, एमएससी, एमकॉम व एलएलबी-एलएलएम की परीक्षाएं 25 नवंबर से आरंभ होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि बिना लेट फीस 9 अक्टूबर है। 500 रुपये लेट फीस के साथ अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, जबकि 1000 रुपये लेट फीस के साथ 23 अक्टूबर है। इसके बाद भी फॉर्म 5000 रुपये अतिरिक्त जुर्माना शुल्क के साथ 29 अक्टूबर तक जमा कराए जा सकेंगे। इसी तरह मई 2026 सत्र की परीक्षाओं के लिए फार्म 15 मार्च 2026 तक बिना लेट फीस भरे जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद किसी भी छात्र का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed