{"_id":"5856d7154f1c1b203dc05d7f","slug":"gju-hisar-lab-attendent-suspend-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें उंगली उठना भी बर्दाश्त नहीं, छेड़छाड़ के आरोपी को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें उंगली उठना भी बर्दाश्त नहीं, छेड़छाड़ के आरोपी को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस से जुड़ी संस्था संस्कार भारती के प्रदेशाध्यक्ष ने बीटेक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी हिसार इकाई के प्रधान को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर जीजेयू के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एवं संस्कार भारती के उपप्रधान दिनेश चुघ को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है। मामले को लेकर संस्कार भारती के प्रदेश पदाधिकारियों ने जीजेयू पहुंचकर आरोप लगे अध्यक्ष से बातचीत भी की है। पदाधिकारियों ने बताया कि है कि इस मामले में संस्था अपने स्तर पर जांच करेगी। जीजेयू प्रशासन अपने स्तर पर अलग जांच कर रहा है। दोषी पाया गया तो उन्हें संस्थान में कभी सदस्यता नहीं मिलेगी। दोषी नहीं पाया गया तो ससम्मान वापस संस्थान से जोड़ा जाएगा।
प्रदेश पदाधिकारी बोले
प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि संस्कार भारती का पहला काम चरित्र निर्माण का है। आरोप लगना तो बड़ी बात है। उंगली भी उठी तो वह व्यक्ति सदस्यता खो देता है। इस मामले के बारे में उन्होंने बताया कि शनिवार को जब यूनिवर्सिटी में ऐसा हुआ तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से एक्शन ले लिया। रात को ही प्रधान पद की जिम्मेवारी दिनेश चुघ को संभलवा दी गई।
हिसार इकाई के प्रधान की सदस्यता रद कर दी गई है। उनके स्थान पर जीजेयू के एआर दिनेश चुघ को प्रधान पद की जिम्मेवारी संभलवाई गई है। हम सीएम साहब के कार्यक्रम में हिसार में आए थे। संस्था की तरफ से एक्शन ले लिया गया है। अब जांच के बाद जो सामने आएगा उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
- अजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संस्कार भारती एवं प्रो. टीआईईटी भिवानी
मैं और प्रधान इस मामले को लेकर आरोपी प्रधान से पूछताछ के लिए आए थे। सोमवार को भी इसी संबंध में कुछ पूछताछ करनी है। आरोप लगे प्रधान को एक तरह से निलंबित कर दिया गया है। हमारी संस्था तो चरित्र निर्माण का काम करती है ऐसे में इस तरह के आरोप लगना बड़ी बात है।
- प्रकाश अरोड़ा, प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार भारती