{"_id":"a565425dd4162b4996697683ce3821e1","slug":"give-mandate-to-own-hide-from-others-said-bjp-leaders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बोले अपनों को जिताओ पर दूसरों से छिपाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता बोले अपनों को जिताओ पर दूसरों से छिपाओ
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अपने प्रत्याशियों की अंदर खाने मदद करेंगे। भाजपा मीडिया में भाजपा से जुड़े प्रत्याशियों के नाम जाहिर नहीं करेगी।
विज्ञापन
वीरवार को सीपीएस कमल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए मदद करने का निर्देश दिया गया।
जिला परिषद के सदस्यों की भाजपा मदद करेगी। भाजपा हिसार जिला चुनाव प्रभारी ऋषि प्रकाश शर्मा तथा रमेश बल्हारा ने पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
इन प्रभारियों ने चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों की जानकारी हासिल की। इसके बाद मंडल अध्यक्षों को अपने अपने एरिया में प्रत्याशियों की मदद का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्टी प्रत्याशियों की सूची मीडिया को किसी सूरत में नहीं देनी है। हार के खौफ से घबराए भाजपा पदाधिकारियों ने मीटिंग की जानकारी तक मीडिया को नहीं दी।
विज्ञापन
मीटिंग समाप्त होने के बाद रिलीज जारी की। दरअसल भाजपा के सत्ता में आने के बाद पहली बार पंचायत चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा दोनों हाथों में लड्डू रखना चाहती है।
अगर पार्टी समर्थित प्रत्याशी हारे तो पार्टी उनसे किनारा कर लेगी। अगर पार्टी समर्थित प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीते तो इसे उपलब्धि के तौर पर गिनाया जाएगा।
अगर बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि का प्रत्याशी जीतकर आएगा तो उसे भाजपा अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी ताकि चुनाव के बाद जिला परिषद चेयरमैन का पद हासिल किया जा सके।
श्रीनिवास गोयल ने कहा कि देश व प्रदेश में पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली बार ये चुनाव हो रहे हैं। पार्टी विचारधारा के किसी भी एक उम्मीदवार के पक्ष में फैसला कर उसकी खुले मन से मदद करनी चाहिए।
भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के कार्य तभी संभव हो सकेंगे, जब हम पार्टी के लोगों को इन चुनावों में विजयी बनाने का काम करें।
बैठक में ऋषि प्रकाश शर्मा, रमेश बल्हारा, श्रीनिवास गोयल, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, कर्ण सिंह राणौलिया, प्रो. केएल रिणवा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला आदि मौजूद थे।
जहां दो खड़े हों वहां एक को बैठाओ
भाजपा के प्रभारियों ने निर्देश दिए कि जहां अपने दो प्रत्याशी हों वहां जायजा लें कि मजबूत कौन है। इसके बाद मजबूत प्रत्याशी के समर्थन में दूसरे को बैठाएं।
पार्टी की वोट किसी भी सूरत में बिखरनी नहीं चाहिए। अगर कोई कार्यकर्ता बैठने से इनकार करे तो उसकी जानकारी उच्च पदाधिकारियों को भेजो।
कई वार्ड में भाजपा पदाधिकारी आमने-सामने
जिला परिषद पूर्व मंत्री छतरपाल की पत्नी गुरजिंदर के सामने भाजपा के पदाधिकारी कीर्ती रतन शर्मा चुनाव मैदान में उतरे हैं। भाजपा के कृष्ण सरसाना तथा श्री कुमार शर्मा खडे़ हैं। भाजपा के पदाधिकारी अरुणदत्त शर्मा के सामने कपूर सिंह बैनीवाल खडे़ हैं।
भाजपा विचारधारा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं : डॉ. गुप्ता
अग्रसेन मार्केट स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष एवं मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा के प्रत्याशियों के विजयी बनने के बाद विकास कार्य करवाने में सही रूप से समन्वय बन पाएगा और सभी ग्रामीण क्षेत्रों का सही मायने में विकास किया जा सकेगा।