फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girder weighing 80 tons will be placed on Surya Nagar ROB in Hisar, underpass will remain closed for week

Hisar: सूर्य नगर आरओबी पर रखे जाएंगे 80 टन वजनी गार्डर, एक सप्ताह के लिए बंद रहेगा अंडरपास

Tue, 05 Mar 2024 02:58 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Mar 2024 02:58 PM IST
सार

हिसार के सूर्य नगर रेलवे आरओबी के लिए रेलवे लाइन के लिए रेल लाइनों पर गार्डर रखे जाने हैं। जिसके लिए 250 टन तथा 450 टन वजन उठा सकने वाली क्रेन दिल्ली से लाई गई हैं। यहां 80-80 टन के गार्डर रखे जाएंगे। जिसके बाद आरओबी का काम पूरा होगा।

विज्ञापन
Girder weighing 80 tons will be placed on Surya Nagar ROB in Hisar, underpass will remain closed for week
निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के सूर्य नगर रेलवे ओवर ब्रिज के लिए गार्डर रखने का काम मंगलवार को शुरू हो गया। रेलवे ने सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे अंडरपास को एक सप्ताह के लिए बंद करा दिया है। फिलहाल सूर्य नगर शिव नगर, सेक्टर 1-4, सेक्टर 3, सेक्टर 5 के रहने वालों को फिलहाल वैकल्पिक मार्ग को अपनाना होगा। मौके पर रूट डायवर्जन के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 12 मार्च के बाद आरयूबी को खोला जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अनुसार सूर्य नगर रेलवे आरओबी के लिए रेलवे लाइन के लिए रेल लाइनों पर गार्डर रखे जाने हैं। जिसके लिए 250 टन तथा 450 टन वजन उठा सकने वाली क्रेन दिल्ली से लाई गई हैं। यहां 80-80 टन के गार्डर रखे जाएंगे। जिसके बाद आरओबी का काम पूरा होगा। गार्डर लांचिंग के लिए रेलवे तथा पुलिस महकमे को लिखा गया है। एक सप्ताह के लिए सेक्टर 1-4, सेक्टर 3,सेक्टर 5, सूर्य नगर, शिव नगर, सूरजमल एन्क्लेव सहित अन्य कालोनियों के लोगों को सेक्टर 1-4 या सेक्टर 27-28 के मार्ग को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2019 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को नवंबर 2021 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित था। मगर लॉकडाउन व बिजली लाइनों की देरी से शिफ्टिंग के कारण समय अवधि 9 माह और बढ़ाकर अगस्त 2022 कर दी गई थी। वहीं, अगस्त 2019 में रेलवे की एजेंसी को टेंडर अलॉट होने के बाद भी ड्राइंग पास न होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका।

सितंबर 2019 में रेलवे के हिस्से की ड्राइंग मंजूर हुई, जिसके बाद दिसंबर 2019 में काम शुरू हुआ। टेंडर की शर्त के अनुसार एजेंसी को डेढ़ साल में अपने हिस्से का काम पूरा करना है। इस हिसाब से यह प्रोजेक्ट मई 2023 तक पूरा करना था। मगर इस डेडलाइन पर काम पूरा नहीं हो सका। इस पर एजेंसी ने अक्तूबर तक का समय मांगा था, लेकिन एजेंसी इस डेडलाइन पर भी काम पूरा नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed