फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Get cow dung by giving 50 rupees per animal, otherwise the dairy operators will be FIR

50 रुपये प्रति पशु देकर गोबर उठवाएं, नहीं तो डेयरी संचालकों पर होगी एफआईआर

Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Get cow dung by giving 50 rupees per animal, otherwise the dairy operators will be FIR
नगर निगम प्रशासन अब डेयरी संचालकों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को लेकर सख्त हो गया है। यूजर चार्ज दिए बिना गलियों में गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालकों पर अब एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

50 रुपये प्रति पशु यूजर चार्ज देने पर नगर निगम प्रशासन खुद ट्रैक्टर-ट्रॉली भिजवाएगा और गोबर को डेयरी से ले जाकर निर्धारित स्थान पर डलवाएगा। डेयरी संचालकों से निपटने के लिए स्वच्छता शाखा की टीम को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि शहर में अवैध रूप से 300 से अधिक डेयरियां चलाई जा रही हैं। कुछ डेयरी संचालकों ने बगला रोड पर बनने वाले डेयरी प्लाजा में शिफ्ट होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाया हुआ है।
विज्ञापन

फिलहाल गलियों में डाल रहे गंदगी
इस समय डेयरी संचालक डेयरियों से निकलने वाले गोबर को गलियों में डाल देते हैं। वार्ड 11 स्थित सातरोड़ में डेयरी संचालक ज्यादा मनमानी कर रहे हैं। यहां अधिकतर डेयरियों के बाहर गली में गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। शहर के अन्य वार्डों में तो डेयरियों से निकल रही गंदगी सीवरेज जाम का सबसे बड़ा कारण बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान काटने के निर्देश
सीएसआई सुभाष सैनी ने सभी एएसआई को गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालकों के चालान काटने के निर्देश दिए हैं। चालान काटने के दौरान ही डेयरी संचालकों को प्रति पशु 50 रुपये यूजर चार्ज देकर गंदगी उठवाने के लिए कहा जाएगा। अगर कोई डेयरी संचालक खुद या निगम से गोबर नहीं उठवाएगा तो उसके खिलाफ एफआईआर के लिए लिखा जाएगा।

जो डेयरी संचालक गली में गोबर डाल रहे हैं, वह 50 रुपये प्रति पशु यूजर चार्ज देकर निगम प्रशासन से ट्रॉली मंगवाकर गंदगी उठवा सकते हैं। यदि फिर भी गंदगी फैलाते हैं तो उन पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
- सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed