फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gang rape with female manager in hotel

होटल में महिला मैनेजर के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with female manager in hotel
हिसार। शहर के एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने होटल मालिक और उसके दो दोस्तों पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने होटल मालिक आत्माराम और दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन शोषण और गालीगलौज करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ शहर आई थी। यहां पर दिल्ली बाईपास पर एक होटल में हम दोनों काम करने लगे। मेरे पति और मैं दोनों मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। करीब 20 दिन पहले मेरे पति किसी काम के सिलसिले में गांव गए थे। मैं होटल में रहती थी। तीन अक्तूबर की शाम 6 बजे होटल के बाहर बने पार्क में लगे झूले पर झूल रही थी। इसी दौरान होटल संचालक आत्माराम का फोन आया और उसने मुझे पार्टी हॉल में बुलाया। कुछ देर बाद जब वहां पहुंची, तो आत्माराम और उसका दोस्त वहां पर बैठे शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक वंश और एक महिला उसके साथ आई। आत्माराम ने मुझे नशीला पदार्थ पिलाया। मुझे नशा होने लगा। फिर मुझे तीनों एक कमरे में ले गए और मेरे साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। सुबह मुझे होश आया और मैंने अपने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया। पति ने चुप रहने को कहा, उसके बाद होटल मालिक ने मुझे एक गाड़ी के जरिये दिल्ली भेज दिया। अब इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दी। मामले की जांच कर रही एएसआई भागवंती ने बताया कि महिला की शिकायत पर आत्माराम और दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शौषण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed