फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Future Maker case: Hearing on July 23 for the extension of bail of Radheshyam, accused of GST fraud of 540 million rupees

फ्यूचर मेकर प्रकरण : 54 करोड़ रुपये जीएसटी गड़बड़ी के आरोपी राधेश्याम की जमानत बढ़ाने पर सुनवाई 23 काे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Future Maker case: Hearing on July 23 for the extension of bail of Radheshyam, accused of GST fraud of 540 million rupees
हिसार। 54 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी अनियमितता से जुड़े फ्यूचर मेकर प्रकरण में सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। कंपनी के सीएमडी राधेश्याम की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 23 अप्रैल को तय की गई है। फिलहाल आरोपी को पत्नी के इलाज के आधार पर जमानत मिली हुई है।
विज्ञापन

मामले में कंपनी के एमडी बंसीलाल अभी केंद्रीय जेल में बंद हैं। वहीं जीएसटी से संबंधित मुख्य सुनवाई 27 अप्रैल को होगी जिसमें दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी। जांच एजेंसियों के अनुसार कंपनी ने देशभर में सदस्यता अभियान चलाकर प्रति सदस्य 3750 रुपये की फीस के जरिए बड़ी राशि एकत्र की। आरोप है कि इस पर देय जीएसटी सरकार के खाते में जमा नहीं कराया गया जिससे 54 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी बनती है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से न तो संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही बकाया राशि जमा कराई गई। इसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed