{"_id":"d82d436a0207d4229766ef134e4497e8","slug":"furore-of-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा
सिरसा/ब्यूरो।
Updated Thu, 19 Dec 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिरसा में डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में वीरवार शाम दो माह से उपचाराधीन एक मरीज की मौत हो गई।
इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
जानकारी के अनुसार मंडी डबवाली निवासी 19 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र सोहन सिंह नौ अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल हो गया था।
सिर पर गंभीर चोट के चलते उसे डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वीरवार शाम को उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।
मौके पर पहुंचे थाना शहर प्रभारी दलीप सिंह ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नही मिली, शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर इस संबध में जब चिकित्सक का पक्ष जानना चाहा तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।