फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Furniture showroom owner attacked with axe and robbed of Rs. 1.60 lakh, delegation of traders met SP for arrest of accused

Hisar News: फर्नीचर शोरूम संचालक पर गंडासी से हमला कर लूटे 1.60 लाख रुपये, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Furniture showroom owner attacked with axe and robbed of Rs. 1.60 lakh, delegation of traders met SP for arrest of accused
लघु सचिवालय पहुंचे व्यापारी। 
हिसार। ठंडी सड़क पर रविदास चौक के पास बुधवार रात करीब सवा 10 बजे हथियाराें से लैस 10-15 युवकों ने फर्नीचर शोरूम संचालक नरेश पर गंडासी, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर व्यापारी से 1 लाख 60 हजार रुपये लूटकर ले गए। शिकायत के आधार पर एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारी शनिवार को एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। शहर के व्यापारी पूर्व मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में एसपी से मिले। एसपी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। हमले का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

व्यापारी नरेश कुमार ने बताया कि ठंडी सड़क पर उसका श्रीजी फर्नीचर हाउस के नाम से फर्नीचर शोरूम है। उसका तेलियान पुल पर वाटर सप्लाई का प्लांट भी है। 12 मार्च की रात को वह स्कूटी पर प्लांट से घर जा रहा था। रात करीब सवा दस बजे रविदास चौक पर पहुंचा तो दो युवक खड़े थे। एक के हाथ में गंडासी व दूसरे के हाथ में लाठी थी। उन्हाेंने अचानक उस पर हमला कर दिया। इसके बाद 10-15 लोग और आए और बेरहमी से पीटा। चाकू व पिस्तौल दिखाकर डराया और 1.60 लाख रुपये लूट लिए। हमलावरों में से एक युवक बोला, बंटी बांगड़ चलो काम हो गया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद घायल ने अपने भाई को कॉल कर सूचना दी। डायल 112 पर भी काॅल की। इसके बाद उसका भाई दलबीर व विक्रम मौके पर पहुंचे। जब वे लोग घटना स्थल के पास हमले की जानकारी जुटाने पहुंचे तो उन पर पथराव किया गया। व्यापारी नरेश कुमार ने कहा कि हमलावरों के डर के कारण वह होली नहीं मना सके और घर में दुबके रहे।
विज्ञापन

एसपी से मिलने पहुंचे व्यापारी
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पूर्व मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में एसपी शशांक कुमार सावन से मिलने पहुंचा। इस मौके पर राजगुरु मार्केट के प्रधान रवि महता, पूजा मार्केट के प्रधान बोबी मल्होत्रा, सुभाष मार्केट के प्रधान सुनील मलिक, अशोक मग्गू, गुरु जंभेश्वर मार्केट प्रधान जगन चुघ ,मॉडल टाउन मार्केट प्रधान दीपक सरदाना, लक्ष्य संस्था के प्रधान मोहित, नर सिंह प्रहलाद सभा के पूर्व प्रधान कश्मीरी लाल भयाना, राजगुरु मार्केट के पूर्व प्रधान महेश चौधरी, सुरेंद्र बजाज, मुल्तानी चौक व नर सिंह प्रहलाद सभा प्रधान सुरेश कक्कड़, इंदिरा मार्केट प्रधान रवि हसीजा, ग्रोवर मार्केट से नवीन भुटानी,जहाजपुल मार्केट से कपिल बजाज, वाटर कैंपर एसोसिएशन प्रधान विक्रम, सचिव अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम इस बारे में साक्ष्य जुटा रही है।



शशांक कुमार सावन, एसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article