फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Full support of lawyers came in Hisar Haryana

हिसार के वकीलों के समर्थन में आया पूरा हरियाणा

Fri, 18 Jul 2014 11:34 PM IST
hisar
hisar Updated Fri, 18 Jul 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन

संत रामपाल की जमानत रद करने की मांग को लेकर अड़े हिसार के वकीलों को अब पूरे प्रदेश की बार एसोसिएशन का समर्थन मिलना शुरू हो गया है। शुक्रवार को हिसार समेत पूरे हरियाणा के वकील अपना कामकाज छोड़कर हड़ताल पर उतर आए। यह हड़ताल शनिवार को भी पूरे प्रदेश में जारी रहेगी। इसके बाद रविवार को सभी जिलों व उपमंडलों की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी हिसार में एकत्रित होंगे और बैठक कर इस मामले में कोई अहम फैसला लेंगे।

विज्ञापन


हिसार बार एसोसिएशन की हड़ताल को समस्त प्रदेश की बार एसोसिएशन का समर्थन मिल रहा है। बार एसोसिएशन अपने-अपने समर्थन पत्र भी हिसार बार एसोसिएशन को भेज रही है। हिसार एसोसिएशन के सचिव अमित सैनी ने बताया कि कई जिलों की एसोसिएशन के समर्थन पत्र मिल रहे हैं। पत्रों में वकीलों ने पूरा साथ देने का वायदा किया है। समर्थन पत्र में बार एसोसिएशनों द्वारा संत रामपाल के समर्थकों की ओर से वकीलों के साथ किए गए गलत व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। साथ ही पत्र में वकीलों की हड़ताल को जायज बताते हुए संत रामपाल की जमानत को खारिज नहीं करने तक इसे जारी रखने का भी आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


सचिव अमित सैनी ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को पूरे प्रदेश की बार एसोसिएशन द्वारा हड़ताल करने के बाद रविवार को हिसार में अहम बैठक होगी। इस बैठक में सभी से राय-मशविरा करने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में हर जिले व सब डिवीजन की एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों को किया जुर्माना
शुक्रवार को बार एसोसिएशन द्वारा जारी हड़ताल का उल्लंघन करने पर दो वकीलों पर जुर्माना किया गया। एसोसिएशन के फैसला लिया था कि कोर्ट में हड़ताल के  दौरान कोई भी वकील कोर्ट में जाता है तो पहली बार उस पर दो हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर वहीं वकील एक से ज्यादा बार कोर्ट में जाता है तो उसकी सदस्यता को रद किया जा सकता है। इसी निर्णय के उल्लंघन पर दो वकीलों को जुर्माना किया गया।


हिसार के साथ-साथ फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, रोहतक, करनाल, कैथल, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, मेवात सहित सभी जिलों के अलावा हांसी, आदमपुर जैसे सब डिवीजनों में भी वकीलों ने कामकाज को ठप रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed