फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Full dress rehearsal: The value of the tricolor resonated in cultural tunes

फुल ड्रेस रिहर्सल : सांस्कृतिक सुरों में गूंजा तिरंगे का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal: The value of the tricolor resonated in cultural tunes
हिसार। गिरी सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों क
हिसार। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल बुधवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त अनीश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

रिहर्सल से पूर्व उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन और अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने लघु सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। परेड का नेतृत्व डीएसपी श्रद्धा सिंह, पीएसआई गौतम कुमार, एएसआई सुमन, एएसआई सूबे सिंह, एसआई रमेश कुमार द्वारा किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिलास्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर हांसी में विधायक विनोद भयाना, बरवाला में विधायक सावित्री जिंदल और नारनौंद में नलवा विधायक रणधीर पनिहार ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल में इन्होंने दी प्रस्तुति
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल : देशभक्ति कोरियोग्राफी
पटेल नगर स्कूल : राष्ट्रगान एवं भंगड़ा
जिला कल्याण केंद्र : मिक्स पैरोडी
गंगवा स्कूल : देशभक्ति नृत्य
सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल : राजस्थानी नृत्य
मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ियां
हरियाणा पुलिस (पुरुष व महिला)
होम गार्ड
एनसीसी सीनियर व जूनियर डिविजन
एनसीसी एयर विंग
स्काउट्स एंड गाइड्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed