फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   From today, the movement of four vehicles from both the gates of Surya Nagar will be closed.

आज से सूर्य नगर के दोनों फाटकों से चार वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
From today, the movement of four vehicles from both the gates of Surya Nagar will be closed.
हिसार। सूर्य नगर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के मद्देनजर बुधवार से दोनों फाटक पूरी तरह से बंद रहेंगे। फाटकों के बंद रहने से चार पहिया वाहन चालक यहां से गुजर नहीं सकेंगे। बीएंडआर के अधिकारियों की मानें तो अगर कोई चार पहिया वाहन चालक दिल्ली रोड से सूर्य नगर या सेक्टर 1-4 और सेक्टर 1-4 व सूर्य नगर से दिल्ली रोड की तरफ से सूर्य नगर या सेक्टर 1-4 की तरफ जाना चाहता है तो उन्हें वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे वाहन चालक पुरानी सब्जी मंडी या सेक्टर 27-28 से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेशों का लागू रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि निर्माणाधीन आरओबी व आरयूबी के तहत फिलहाल रेलवे की एजेंसी पाइल बिछाने का काम कर रही है। चूंकि यहां से काफी संख्या में दुपहिया व चारपहिया वाहन गुजरते हैं तो ऐसे में पाइल बिछाने का काम में बाधा आ रही थी। इसे देखते हुए एजेंसी ने विभाग से वाहनों का रूट डायवर्ट करने की मांग की थी। एजेंसी का तर्क था कि अगर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया जाए तो वह तेज गति से काम पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

----
बोरिंग मशीनों की बढ़ाई जाएगी संख्या
अभी तक एजेंसी की तरफ से पाइल बिछाने के लिए एक ही बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। चूंकि अब वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अब पाइल बिछाने के काम में वाहन बाधा नहीं बनेंगे। इसे देखते हुए एजेंसी एक की जगह तीन बोरिंग मशीनों का इस्तेमाल करेगी, जिससे पाइल बिछाने में काम भी रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्लांट में आई तकनीकी खामी भी हुई दूर
उधर एजेंसी के प्लांट में आई तकनीकी खामी को भी दूर कर लिया गया है। अब एजेंसी अपने प्लांट से ही निर्माण सामग्री ले सकेगी। बता दें कि कई दिनों से प्लांट खराब पड़ा था। इस स्थिति में एजेंसी बीएंडआर की एजेंसी के प्लांट से निर्माण सामग्री ले रही थी।
----
काम तेजी पकड़े, इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। उम्मीद है कि अब एजेंसी बिना किसी रुकावट के अपना काम कर सकेगी।
नरेंद्र सिंह, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed