फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   From today on the street of Rajguru market no entry of four wheeler, parking made in four places

आज से राजगुरु मार्केट की गली विच चौपहिया की नो एंट्री, चार जगह बनाईं पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
From today on the street of Rajguru market no entry of four wheeler, parking made in four places
दिल्ली रोड पर पीली पट्टी के बाहर खड़ी गाड़ी। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। त्योहारी सीजन में बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए आखिरकार पुलिस प्रशासन ने सुध ले ही ली। सोमवार से राजगुरु मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके लिए बाजार में पांच जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। साथ ही बाजारों में पुलिस कर्मचारी पैदल गश्त करेंगे। पुलिस प्रशासन की तरफ से बाजार में गाड़ियों पार्किंग के लिए चार जगह निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर 30 अक्तूबर से मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद करने की मांग की थी ताकि चार पहिया वाहनों की वजह से मार्केट में लगने वाले जाम की समस्या का समाधान हो सके, मगर पुलिस प्रशासन की तरफ से इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं गई। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 30 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित हुई खबर के माध्यम से अमर उजाला ने बताया था कि मार्केट में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है, लेकिन अभी तक मार्केट में ट्रैफिक की व्यवस्था बनाने व ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

वाहनों के प्रवेश रोकने के लिए पुलिस नाके
- नागोरी गेट
- मदान कुल्फी चौक
- पारिजात चौक
- पड़ाव चौक
- गुलाब सिंह चौक
यहां तैनात रहेंगी पुलिस टीमें
- बिश्नोई मंदिर टी प्वाइंट
- तेलियान पुल टी प्वाइंट
- राम चाट भंडार के सामने
- पंजाबी धर्मशाला
- तेलियान मार्केट
पुलिसकर्मी करेंगे पैदल गश्त
- राजगुरु मार्केट
- तेलियान पुल
- बिश्नोई मार्केट
पार्किंग की व्यवस्था
- ग्रोवर मार्केट
- पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान
- रेड स्कवेयर मार्केट
- सिटी थाने के सामने
सामान जब्त करने पर दुकानदारों से हुई नोकझोंक, फिर मांगी माफी
उधर, तहबाजारी टीम के साथ रविवार को दुकानदारों ने नोकझोेक की। हालांकि बाद दुकानदारों ने माफी मांग ली। तलाकी गेट पर दुकानदारों ने बाहर मेज लगाकर उस सामान रखा हुआ था। टीम जब सामान उठाने लगी तो दुकानदारों ने टीम के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। दिनभर में तहबाजारी टीम ने विभिन्न बाजारों से 22 मेज जब्त किए। टीम ने पटेल नगर से चार टेंट हटवाए और दुकानदारों को चेतावनी भी दी। रविवार को टीम ने बिश्नोई मार्केट, कैमरी रोड, चौधरी मार्केट, आर्य समाज मंदिर बाजार, बस स्टैंड, मलिक चौक, मटका चौक से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फड़ मार्केट के लिए 64 लोगों ने करवाई बुकिंग
पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में लगने वाली फड़ मार्केट को लेकर अभी तक 64 लोग बुकिंग करवा चुके हैं। सोमवार को बुकिंग जारी रहेगी। मार्केट 2 से 7 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। व्यापारी 2700 रुपये शुल्क का भुगतान कर बुकिंग करवा सकते हैं। 2 नंवबर को सुबह 8 से 10 बजे के बीच मार्केट को लेकर ड्रॉ निकाला जाएगा। यहां करीब 90 स्टॉल की व्यवस्था की गई है।

मेन रोड पर अभी भी अव्यवस्था
बेशक पुलिस प्रशासन ने राजगुरु मार्केट में व्यवस्था बनाने को लेकर कदम उठाया है। मगर मुख्य मार्गों की तरफ अभी भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वाहन चालक सड़कों किनारे पीली पट्टी से बाहर अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। ट्रैफिक पुलिस इस तरफ अपनी आंखें मूंदकर बैठी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed