{"_id":"62d6f60f97f15a7ab7390beb","slug":"from-cultural-festival-25-in-government-schools-students-to-spread-the-colours-of-haryanvi-culture-hisar-news-hsr6371101180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में कल्चरल फेस्टिवल 25 से, विद्यार्थी बिखेरेंगे हरियाणवी संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में कल्चरल फेस्टिवल 25 से, विद्यार्थी बिखेरेंगे हरियाणवी संस्कृति के रंग
विज्ञापन
हिसार। कोरोना महामारी से राहत मिलने के बाद एक बार फिर शिक्षण संस्थानों में हरियाणवी संस्कृति के रंग दिखाई देगा। पहले चरण में हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में कल्चर फेस्टिवल आयोजित कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में 25 जुलाई से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे जो दिसंबर महीने तक चलेंगे।
स्कूल निदेशालय ने कल्चरल फेस्टिवल के लिए विद्यार्थियों को 5वीं से 8वीं व 9वीं से 12वीं कक्षा तक दो वर्गों में बांटा है। पहले विद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को खंड पर भेजा जाएगा। खंड स्तर के विजेता विद्यार्थी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तर के विजेता विद्यार्थी राज्य स्तर व राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर केवल वहीं टीमें भाग ले सकती हैं जो राज्य स्तर पर प्रथम आएंगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार विद्यालय स्तर पर करवाई जाने वाली प्रतियोगिता के लिए किसी प्रकार की राशि जारी नहीं होगी। खंड स्तर से लेकर जिला व राज्य स्तर तक डीईओ व डीईईओ द्वारा टीमों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
लाइव म्यूजिक पर होंगी सांस्कृतिक गतिविधियां
कल्चरल फेस्टिवल के दौरान भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लाइव म्यूजिक पर दी जाएंगी। अगर कोई प्रतिभागी सीडी, डाटा केबल, मोबाइल से रिकॉर्डिड संगीत चलाता है तो वह मान्य नहीं होगी। कल्चरल फेस्टिवल में लोक समुह नृत्य, एकल लोक नृत्य व रागनी की प्रतियोगिताएं होगी। प्रत्येक सांस्कृतिक गतिविधि में प्रतिभागियों की संख्या में दिशा-निर्देश अनुसार होनी चाहिए। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार विजेता प्रतिभागियों की इनामी राशि उनके खातों में जमा करवाई जाएगी। वहीं, ग्रुप डांस में 10 से 15 विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
फेस्टिवल का शेड्यूल
विद्यालय स्तर 25 से 31 जुलाई
खंड स्तर 17 से 31 अगस्त
जिला स्तर 5 से 10 सितंबर
राज्य स्तर 18 से 20 अक्टूबर
राष्ट्रीय स्तर दिसंबर 2022
सांस्कृतिक गतिविधि शामिल प्रतिभागी
5वीं से 8वीं कक्षा वर्ग
हरियाणवी लोक समूह नृत्य : 8 से 10 प्रतिभागी व 2 से 5 संगीतकार
हरियाणवी एकल लोक नृत्य : 1 प्रतिभागी व 2 से 5 संगीतकार
रागनी : 1 प्रतिभागी व 2 से 5 संगीतकार
9वीं से 12वीं कक्षा वर्ग
हरियाणवी समूह लोक नृत्य : 10 से 15 प्रतिभागी व 2 से 5 संगीतकार

ये भी रखें ध्यान
हरियाणवी समूह लोक नृत्य में हरियाणवी लोक ड्रेस होनी जरूरी है। लोक नृत्य प्रतियोगिता में लाइव संगीत पर ही प्रस्तुति दी जानी चाहिए। कैसेट और सीडी पर संगीत की अनुमति नहीं होगी। लोक नृत्य प्रदर्शन का समय की सीमा 4-7 मिनट रखा गया है। गीत, कोरियोग्राफी, वेशभूषा, मेकअप और प्रस्तुति का विषय तय किया जाएगा। गुंडागर्दी और अश्लील शब्दावली सख्त वर्जित है। रागनी प्रतियोगिता में भी लाइव म्यूजिक पर ही परफॉर्मेंस होनी चाहिए।
निदेशालय की ओर से कल्चरल फेस्टिवल करवाने के आदेश आए हैं। हमने सभी बीईओ व स्कूल प्राचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना महामारी के कारण ये गतिविधियां रुकी हुई थीं। अब राहत मिलने के बाद एक बार फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। 25 जुुलाई से स्कूली स्तर पर कार्यक्रम शुरू होंगे। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी