{"_id":"678ea03288f2b81afe0c4088","slug":"friend-asked-for-car-and-threatened-to-return-it-hisar-news-c-21-hsr1020-548949-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दोस्त मांग ले गया गाड़ी, लौटाने को कहा तो दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दोस्त मांग ले गया गाड़ी, लौटाने को कहा तो दी धमकी
Tue, 21 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
हिसार। डाया गांव के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर दीपक को दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में आजाद नगर थाना पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में दीपक ने बताया कि उसके पास गाड़ी है। 14 सितंबर 2024 को सलेमगढ़ निवासी दीपक उसके आजाद नगर स्थित प्रॉपटी डीलिंग कार्यालय आया और गाड़ी ले गया। दो दिन बाद पता चला कि दोस्त से कैथल के गांव हरसौला निवासी प्रदीप गाड़ी लेकर चला गया। जब दोनों को बार-बार गाड़ी देने को कहा तो जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन