फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   free style wrestling championship

फ्री स्टाइल कुश्ती में दो गोल्ड और एक सिल्वर के साथ एमडीयू चैंपियन, कुवि को मिला दूसरा स्थान

Tue, 19 Nov 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
free style wrestling championship
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय कुश्ती फ्री स्टाइल ऐंड ग्रीको रोमन पुरुष चैंपियनशिप में हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फ्री स्टाइल कुश्ती की ओवरऑल ट्रॉफी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने 118 अंकों के साथ जीती। एमडीयू ने फ्री स्टाइल कुश्ती में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, इसी शैली में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। तीसरे नंबर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला रही। चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए समापन कार्यक्रम में विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर एमटीवी चैनल के शो रोडीज राइजिंग की विजेता व फिटनेस की ब्रांड एंबेसडर श्वेता महता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर ने की। इस अवसर पर शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. ऊषा अरोड़ा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सरोज, खेल निदेशक डॉ. एसबी. लुथरा व सहायक खेल निदेशक मृणालिनी नेहरा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन में भी दूसरा और तीसरा नंबर पंजाब को
चैंपियनशिप में हुई ग्रीको रोमन शैली की कुश्ती में महाराष्ट्र की सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे ने 79 अंकों के साथ पहला स्थान पाया। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर पंजाब के विश्वविद्यालय रहे। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने 75 अंकों के साथ दूसरा और संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी जालंधर ने 74 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। फ्री स्टाइल में भी पंजाब की पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुवि और एमडीयू ने जीते सबसे अधिक पदक
चैंपियनशिप में कुश्ती की दोनों शैलियों की बात करें तो एमडीयू ने तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। इनमें से एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज ग्रीको रोमन के खिलाड़ियों ने जीता और दो गोल्ड और एक सिल्वर फ्री स्टाइल के खिलाड़ियों ने जीते। वहीं, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कुल दो गोल्ड, दो सिल्वर और तीन कांस्य पदक जीते। यहां के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड और एक कांस्य पदक ग्रीको रोमन में और एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो कांस्य फ्री स्टाइल में जीते।
महाभारत काल से खेली जा रही कुश्ती
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है और यह महाभारत काल से भारत में खेला जा रहा है। खेल न केवल अच्छा स्वास्थ्य देते है, बल्कि खेलों से अच्छा भविष्य भी बनता है। उन्होंने कहा कि ये हिसार के लिए गौरव की बात है कि यहां पर खेलों का इतना बड़ा आयोजन हुआ है।

हार से न घबराएं, इसी से शुरू होती है जीत की कहानी
फिटनेस ब्रांड एंबेसडर श्वेता महता ने कहा कि जिंदगी में सपने जरूर देखें और उन्हें पूरा करें। उन्होंने कहा कि लोगों के कहने से अपने सपने ना छोड़े। खेलों में हार से नहीं घबराना चाहिए, क्योंकि हार से ही जीत की कहानी शुरू होती है। उन्होंने कहा कि अपनी गलतियों से सीख जरूर लें।
फ्री स्टाइल कुश्ती के चैंपियन -
प्रथम - महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा।
द्वितीय - कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र, हरियाणा।
तृतीय - पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, पंजाब।
ग्रीको रोमन कुश्ती के चैंपियन -
प्रथम - सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे, महाराष्ट्र।
द्वितीय - गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाब।
तृतीय - संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी जालंधर, पंजाब।
जानिए किस खिलाड़ी ने कौन सा पदक जीत
फ्री स्टाइल कुश्ती
61 किलोग्राम भारवर्ग में
स्वर्ण - अनिल कुमार, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा।
रजत - अटकले बजरंग, पीएएच यूनिवर्सिटी सोलापुर।
कांस्य - कोकाटे सूरज, डॉ. बीएसएएम विश्वविद्यालय महाराष्ट्र।
कांस्य - अंकित सिहाग, सीआरएसयू जींद।
70 किलोग्राम भारवर्ग में
स्वर्ण - विकास, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय।
रजत - विशाल, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक।
कांस्य - सिकंदर बूरा, ओपीजेएस चूरू।
कांस्य - शुभम थोरट, डॉ. बीएसएएम विश्वविद्यालय महाराष्ट्र।
74 किलोग्राम में -
स्वर्ण - प्रवीन, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक।
रजत - मुकुल मिश्रा, वीबीएसपी जौनपुर।
कांस्य - किशोल सपनिल, पीएएचएस विश्वविद्यालय महाराष्ट्र।
कांस्य - प्रतीक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
------
फ्री स्टाइल (57 किलोग्राम) -
स्वर्ण - प्रदीप, देशभक्त यूनिवर्सिटी पंजाब।
रजत - अटकले जोहभा, एसएसपीयू, पुणे।
कांस्य - अमित कुमार, ओपीजेए, चूरू।
कांस्य - प्रवीन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र।
फ्री स्टाइल (65 किलोग्राम) -
स्वर्ण - सुशील, सिंहानिया यूनिवर्सिटी।
रजत - आयुष, डीडीयू, गोरखपुर।
कांस्य - अजीत, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय।
कांस्य - अभिषेक, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद।
फ्री स्टाइल (79 किलोग्राम) -
स्वर्ण - राहुल राठी, आरआरबीयू, अलवर।
रजत - यादवीर, डीएवी आगरा।
कांस्य - साहिल, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।
कांस्य - तरणवीर, देश भगत यूनिवर्सिटी पंजाब।
125 किलोग्राम भारवर्ग में -
स्वर्ण - मंजीत सिंह, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक।
रजत - जसदीप सिंह, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।
कांस्य - दर्शिंदर सिंह, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर।
कांस्य - मांगावड़े अक्षय सतपाल, शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर।
86 किलोग्राम में -
स्वर्ण - संदीप कुमार, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।
रजत - विकास बैनीवाल, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़।
कांस्य - कावरे अक्षय, एसपीयू पुणे।
कांस्य - नितेश, सीबीएलयू भिवानी।
92 किलोग्राम भारवर्ग में -
स्वर्ण - कृष्ण, सीआरएसयू, जींद।
कांस्य - अजय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक।
कांस्य - अभिषेक पंवार, टीआईएम ग्वालियर।
97 किलोग्राम भारवर्ग में -
स्वर्ण अक्षय, सीसीएसयू, मेरठ।
रजत - जगत घणघस, आईपीएएचएस महाराष्ट्र।
कांस्य - दीपक, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक।
कांस्य - अंकित मलिक, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed