फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of Rs 3 lakh from a young man in the name of sending him abroad

Hisar News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 3 lakh from a young man in the name of sending him abroad
हिसार। जिला फतेहाबाद के सनियाना गांव के रहने वाले अभिषेक को विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। वर्क परमिट के बदले टूरिस्ट वीजा लगाकर आर्मेनिया भेजा दिया। वहां पर एजेंट ने पांच दिन तक उसे भूखा रखा और मारपीट की। एजेंट पर दबाव डाला तो युवक वापस स्वदेश लौटा। इस संबंध में एडीजीपी श्रीकांत जाधव को शिकायत दी गई। पुलिस ने फतेहाबाद की दीपिका गोयल और सुखबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

झूठा आश्वासन देकर भेजते हैं विदेश
एडीजीपी को दी गई शिकायत में अभिषेक का कहना है कि आरोपियों ने भट्टू मंडी में बालाजी इमिग्रेशन एंड इंस्टीट्यूट के नाम से एक ऑफिस खोला है। इसकी एक सब शाखा आरडी सिटी सेंटर ऑफिस रेलवे रोड हिसार में भी है। जहां पर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और यूरोप के देशों में भेजने के कोर्स करवाने का आश्वासन दिए जाते हैं। दीपिका गोयल व सुखबीर बैनीवाल आईलेट्स सेंटर से कुछ दूरी पर मिले और कहा कि वे उसे यूरोप का वर्क वीजा दिलवाएंगे। वहां पर रहना, खाना और नौकरी की सारी सुविधा की जिम्मेदारी हमारी होगी। इसके लिए 6.50 लाख रुपये देने होंगे। 31 जनवरी 2023 को पिता के खाते से 6 लाख रुपये उनके खाते में डलवा दिए। उसके बाद मुझे यूरोप के बजाय आर्मेनिया भेज दिया। वहां पर एजेंट ने 50 हजार रुपये जो डालर में बदलते हुए थे मुझसे छीन लिए। मेरे साथ मारपीट की और मुझे पांच दिन तक भूखा रखा। वहां की भाषा का ज्ञान न होने के कारण पांच दिन तक परिजनों से बात नहीं कर पाया। उसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर पिता से बात की और एजेंट पर दबाव बनाया और भारत आ गया। जब दीपिका और सुखबीर से रुपये वापस मांगे तो उसने 3.50 लाख रुपये वापस दे दिए और 3 लाख रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed