फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of 52.78 Lakhs Perpetrated by Luring Victims with Promises of Huge Profits in the Stock Market

Hisar News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 52.78 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 52.78 Lakhs Perpetrated by Luring Victims with Promises of Huge Profits in the Stock Market
हिसार। साइबर ठगों ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक को शेयर मार्केट में 15 से 20 फीसदी मुनाफे का लालच देकर 52,78,146 रुपये ठग लिए। रकम निकालने की कोशिश करने पर खाता ब्लॉक मिला, जिसके बाद ठगी का पता चला।
विज्ञापन

कालीरावण निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई के पास 11 फरवरी 2025 को एक मैसेज आया, जिसमें खुद को सहायक प्रोफेसर हरजोत धालीवाल बताने वाले व्यक्ति ने शेयर निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया।
विज्ञापन

झांसे में आकर युवक ने आरोपियों के बताए खातों में अलग-अलग तारीखों में कुल 52,78,146 रुपये जमा करा दिए। बाद में रकम निकालने का प्रयास किया तो खाता ब्लॉक मिला। जांच अधिकारी एसआई हरजिंद्र ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed