फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of 1.10 crores in the name of purchase and sale of land

जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी

Sun, 26 Jan 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.10 crores in the name of purchase and sale of land
धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायत पर केस दर्ज किए हैं। एक मामले में डिफेंस कॉलोनी निवासी अंजू देवी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि अग्रवाल कॉलोनी निवासी सुशीला रानी, ममता सिंगला, मधु सिंगला और दिनेश सिंगला ने बालसमंद रोड पर करीब 23 कनाल आठ मरले भूमि की खरीद-फरोख्त के मामले में उससे एक करोड़ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन

अंजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति सुरेश कुमार ने इन आरोपियों से वर्ष 2014 में बालसमंद रोड पर करीब 23 कनाल 8 मरले जमीन की खरीद को लेकर इकरारनामा किया था। जमीन की कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की अदायगी भी कर दी गई। आधी कीमत चेक के जरिये दी गई थी। इसके बावजूद आरोपितों ने उनके पति के नाम जमीन नहीं करवाई। मई 2017 में शिकायतकर्ता के पति सुरेश कुमार की मौत हो गई। इसके बाद अंजू देवी के नाम जमीन करवाने को लेकर कोर्ट का नोटिस भी आरोपियों को भिजवाया गया। कोर्ट ने 11 अक्तूबर 2018 को रजिस्ट्री की तारीख भी मुकर्रर कर दी। तय तारीख को आरोपी तहसील में भी उपस्थित नहीं हुए। पुलिस ने अंजू देवी की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जमीन पर ले रखा है लोन
अंजू देवी का कहना है कि आरोपियों ने इस जमीन पर बैंक से करीब 4.75 करोड़ लोन भी ले रखा था। यह बात उन्होंने इकरारनामे में भी नहीं बताई। उसके पति की मौत के बाद जब तहसील से कागजात लिए गए तो उनको लोन के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार खरीद के नाम पर की धोखाधड़ी
हिसार। कृष्णा नगर निवासी अनूप ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसने लोन पर ली अपनी फॉर्च्यूनर कार इलाहाबाद में करमट चौकी निवासी बबलू अहमद को बेची थी। जिसको लेकर आरोपी ने अनूप को कुछ राशि अदा कर दी, लेकिन लोन की बाकी किस्तों के माध्यम से अदा करने की बात हुई। पीड़ित अनूप ने आरोप लगाया कि आरोपी बबलू ने प्रयागराज निवासी मोहम्मद जैद के साथ मिलकर फर्जी कागजात के सहारे प्रयागराज आरटीओ कार्यालय से यह गाड़ी यूपी नंबर में ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि गाड़ी की किस्तें उसके ही बैंक खाते से कटती रही। पीड़ित के अनुसार उसने मामले को लेकर मार्च 2019 को एसपी कार्यालय में इस संबंध में शिकायत भी दी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। मामले में पीड़ित ने अब अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने अनूप की शिकायत पर बबलू अहमद, मोहम्मद जैद और प्रयागराज आरटीओ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed