फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fraud

धोखाधड़ी : तीन सोसाइटी के 22 पदाधिकारियों के घरों पर चस्पाया नोटिस

Thu, 29 Aug 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
fraud
विभिन्न सोसाइटी द्वारा लोगों से पैसे इन्वेस्ट करवाकर उनके साथ की जा रही धोखाधड़ी के मामले में संज्ञान लेते हुए सहकारी विभाग ने सोसाइटियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में विभाग द्वारा जिले में चल रही तीन सोसाइटी के 22 पदाधिकारियों के मकानों पर प्रॉपर्टी अटैच के नोटिस चस्पा दिए गए हैं। 15 दिन के बाद इन प्रॉपर्टी को विभाग द्वारा नीलाम कर दिया जाएगा। तीनों सोसाइटी पर कुल 15 करोड़ 94 लाख 75 हजार 933 रुपये का सरचार्ज बकाया है। मामले के अनुसार जिले में अनेक लोगों द्वारा सोसाइटी बनाकर लोगों से लाखों रुपये इन्वेस्ट कराए गए। जब पैसे वापस देने का समय आया तो ये सोसाइटी और उनके कर्ता-धर्ताओं ने लोगों को पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। विभाग के पास इस तरह की शिकायतें आनी शुरू हुई तो विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए इन सोसाइटियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। फिलहाल तीन सोसाइटी द हिसार डिस्ट्रीक्ट एवरग्रीन बैंक एंड गवर्नमेंट इंप्लाइज सहकारी एसईटीसी समिति लिमिटेड हिसार के 7,64,27,229, द हिसार डिस्ट्रीक्ट एवरग्रीन सहकारी एनएटीसी समिति लिमिटेड हिसार के 5,68,57,991 और द हिसार फ्रेंड्स सहकारी एनएटीसी समिति लिमिटेड हिसार के 2,61,90,713 रुपये का सरचार्ज बाकी है। तीनों पर कुल 15 करोड़ 94 लाख 75 हजार 933 रुपये का सरचार्ज बकाया है। तीनों सोसाइटी के 22 पदाधिकारियों के मकानों के बाहर नोटिस चस्पा दिए गए हैं। इन सभी की प्रॉपर्टी को विभाग द्वारा कुर्क किया गया है।
विज्ञापन

ये हैं 22 आरोपी
द हिसार डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन बैंक एंड गवर्नमेंट इंप्लाइज सहकारी एसईटीसी समिति लिमिटेड हिसार में रामपुरा मोहल्ला निवासी ताराचंद बागड़ी, नई दिल्ली के धर्मपाल, जीएलएफ के संतलाल, पोस्ट ऑफिस हिसार के मोनिका और नई दिल्ली के रोहताश शामिल हैं। दूसरी सोसाइटी द हिसार डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सहकारी एनएटीसी समिति लिमिटेड हिसार के 9 लोगों में रामपुरा मोहल्ला के ताराचंद, उनकी पत्नी सुमित्रा, पुत्र विकास, मिलगेट के सदानंद, गोविंद नगर की शालू, नई दिल्ली का रोहताश, ढंढूर निवासी रामकुमार, आजाद नगर का बलवान और शाहपुर का वजीर शामिल हैं। इसी प्रकार तीसरी सोसाइटी द हिसार फ्रेंड्स सहकारी एनएटीसी समिति लिमिटेड में ऋषि नगर निवासी राजेश कुमार, सेक्टर-15 के सुरेंद्र पाल, भामाशाह नगर की इंदू सिंगला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अनिल जैन, कैमरी रोड की निर्मल भारद्वाज, रेलवे चौक के कमल शर्मा, कैमरी रोड के प्रमोद कुमार और भामाशाह नगर निवासी राकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के मकानों के बाहर 15 दिन के अंदर पैसे जमा कराने के नोटिस चस्पा दिए गए हैं। 15 दिन बाद प्रॉपर्टी को सेल कर दिया जाएगा। सोसाइटियों से लोन लेने वालों को भी नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को चाहिए कि वे लोन लेने वालों की पहचान करने में विभाग की मदद करे ताकि उनका पैसा दिलवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, को-ऑपरेटिव सोसाइटी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed