फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four unreserved coaches in Kisan Express, tickets will be available five minutes in advance

किसान एक्सप्रेस में चार कोच अनारक्षित, पांच मिनट पहले ले सकेंगे टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four unreserved coaches in Kisan Express, tickets will be available five minutes in advance
हिसार। किसान एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस ट्रेन में लगे चार कोच डीएल-1, डीएल-2, डी-9 और डी-10 को अनारक्षित किया गया है, जोकि 21 दिसंबर से लागू होगा। वहीं यात्री ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले भी टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक यात्रियों को टिकट के लिए तीन घंटे पहले रिजर्वेशन करवाना पड़ता था। अभी हिसार से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 90 रुपये का टिकट मिल रहा है, जिसमें 75 रुपये किराया और 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज शामिल है। इसी प्रकार हिसार से बठिंडा के लिए 85 रुपये का टिकट मिलता है, इसमें 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज के शामिल हैं। मगर अब 21 दिसंबर से 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज हटा दिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को सफर करने के लिए सिर्फ किराया ही देना पड़ेगा।
विज्ञापन

21 से मिलेगी सुविधा
किसान एक्सप्रेस में चार कोच अनारक्षित करने को लेकर पत्र मिला है। ट्रेन में 21 दिसंबर से सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। उसके बाद यात्री ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले भी टिकट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed