फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four people duped him of Rs 5 crore... A former soldier committed suicide after writing a suicide note.

Hisar News: चार लोगों ने 5 करोड़ रुपये ठगे...सुसाइड नोट लिख पूर्व फौजी ने की खुदकुशी

Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four people duped him of Rs 5 crore... A former soldier committed suicide after writing a suicide note.
हांसी में छानबीन करते पुलिसकर्मी। 
हांसी। गांव भगाना निवासी पूर्व फौजी व नंबरदार 62 वर्षीय सुंदर सिंह पंघाल का शव शनिवार सुबह विकास नगर में एक खाली प्लॉट में बने शौचालय में मिला। पुलिस ने मृतक की जेब से पांच पेज का नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि चार लोगों ने 5 करोड़ रुपये ठग लिए हैं। मौत के कारण क्या रहे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही है और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे की मनजीत पंघाल की रिपोर्ट पर विकास नगर निवासी दो महिलाओं व होशियार सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि होशियार, उनकी पत्नी कृष्णा, पुत्रवधू पूनम और ड्राइवर पवन ने पिता सुंदर सिंह से प्रॉपर्टी के लिए 5 करोड़ रुपये ले रखे थे। वे आरोपियों से अपनी रकम वापस मांग रहे थे लेकिन दे नहीं रहे थे। इतना ही नहीं ये लोग पिता को जान से मारने की धमकियां भी देते थे। आर्थिक संकट और मानसिक प्रताड़ना के कारण पिता ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने होशियार, उनकी पत्नी कृष्णा, पुत्रवधू पूनम और ड्राइवर पवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसे पहले घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पैसे लेने शुक्रवार को होशियार के घर गए थे
मनजीत ने बताया कि पिता होशियार के साथ करीब पांच करोड़ रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। वे पैसे लेने के लिए शुक्रवार शाम उसके घर गए थे और रात तक नहीं लौटे। शनिवार सुबह उनका शव होशियार सिंह के आवास से सटे प्लॉट में शौचालय में मिला। मनजीत ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि चार लोगों ने पांच करोड़ रुपये ठग लिए हैं और वापस नहीं दे रहे हैं। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रहे हैं। मौत किस वजह से हुई यह पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मां, बहन व बच्चों से माफी मांगकर क्लर्क ने नागरिक अस्पताल में जहर खाकर दी जान
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल की जिला परिवार कल्याण शाखा में कार्यरत एक क्लर्क ने शुक्रवार शाम सुसाइड नोट लिखने के बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पांच पेज के सुसाइड नोट में अपनी बहन, मां व बच्चों से माफी मांगने के साथ एक महिला, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य और अन्य पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हिसार के मॉडल टाउन निवासी 40 वर्षीय अजय अहलावत जिला नागरिक अस्पताल की जिला परिवार कल्याण शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वे शुक्रवार शाम तक अस्पताल में रुके रहे और इधर-उधर घूमते रहे। करीब सात बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल के शिशु वार्ड में पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए स्टाफ ने आईसीयू में भर्ती कराया। परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से अग्रोह मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शहर थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि मृतक से मिले पांच पेज के सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। मृतक की मां कैलाश देवी के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली है। सुसाइड नोट में अजय अहलावत ने अपनी बहन, मां व बच्चों से माफी मांगी है। साथ ही गुहार लगाई कि उसकी नौकरी बेटे अंश को दी जाए और सेवा संबंधी आर्थिक राशि मां व बहन को दे दें। जांच में पता चला है कि अजय अहलावत के खिलाफ अनुसूचित जाति की एक महिला ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था जिसकी जांच चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। सुसाइड नोट की जांच करवा रहे हैं।

क्या लिखा सुसाइड नोट में
मेरे दोस्त दिनेश कटारिया ने झूठे आरोप लगवाकर फंसा दिया है और रुपयों की मांग कर रहा है। मैंने उससे पहले भी तीन लाख रुपये लेने हैं। सीडब्ल्यूसी सदस्य सुनीता भी इसमें शामिल है। इन दोनों को कड़ी सजा होनी चाहिए। डॉ. अनामिका, आपसे निवेदन है कि मेरी पत्नी मेरे साथ नहीं रहती, इसलिए मेरी जगह बेटे अंश को नौकरी दिलाने का कष्ट करें। विभाग से मुझे जो भी पैसा मिलना है वह मेरी मां बहन को दे दें। भाई महेश, अनवर मेरे परिवार की मदद करना। बहन पूनम, प्रमिला, बेटे अंश..सॉरी..।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed