फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former MLA returned to Congress again, Uklana - will get strength in Barwala

पूर्व विधायक फिर से कांग्रेस में लौटे, उकलाना- बरवाला में मिलेगी मजबूती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Former MLA returned to Congress again, Uklana - will get strength in Barwala
हिसार। दो पूर्व विधायकों के दोबारा से कांग्रेस में शामिल होने से जिले में पार्टी को उकलाना व बरवाला में मजबूती मिलेगी। ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, अनुसूचित वर्ग का प्रतिनिधि करने वाले उकलाना के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। यह दोनों भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हुए बदलाव के बाद नए अध्यक्ष उदयभान ने हिसार जिले में कांग्रेस को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। पूर्व की हुड्डा सरकार में बरवाला से विधायक रह चुके रामनिवास घोड़ेला और उकलाना से चुनाव लड़ने वाले नरेश सेलवाल को कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष चुनाव लड़ने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। सोमवार को इन दोनों की घर वापसी हो गई है। इन दोनों का अपने अपने क्षेत्र में अच्छा जनाधार है। कुम्हार बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले रामनिवास घोड़ेला ने 22 मई को फतेहाबाद में ओबीसी वर्ग की बड़ी रैली कर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की, जिसमें उन्होंने दिखाया कि वह बरवाला से बाहर भी अपना प्रभाव रखते हैं। भविष्य में कांग्रेस उन्हें ओबीसी के नेता के तौर पर हिसार जिले में ही नहीं प्रदेश भर में चेहरा बना सकती है। रामनिवास घोड़ेला की गिनती भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों में होती रही है। अब फतेहाबाद में 29 मई को विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम में दोनों पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। बरवाला नगर पालिका चुनाव में भी पूर्व विधायकों की भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

मैं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। संगठन के लिए मजबूती से काम करूंगा। भाजपा- जजपा की सरकार में उकलाना क्षेत्र की अनदेखी को जनता के सामने रखूंगा। जनता की हर आवाज को बुलंद करने का काम पहले भी करता रहा अब आगे अधिक ताकत से करूंगा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा , कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के निर्देशों पर संगठन को मजबूत करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश सेलवाल, पूर्व विधायक, उकलाना
मैं राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ,पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी का आभारी हूं। बरवाला नहीं पूरे जिले व प्रदेश में पार्टी को मजबूत करूंगा। सभी वर्ग के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ूंगा। बरवाला में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा। लोगों की आवाज बनकर उनका साथ निभाऊंगा। रविवार को फतेहाबाद में सम्मेलन में पहुंचे लोगों ने साबित किया कि लोगों का भाजपा- जजपा गठबंधन सरकार पर विश्वास नहीं बचा है।
रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक, बरवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed