{"_id":"65c3c711cf5b2ed8710d36c5","slug":"former-minister-kanwal-singh-passes-away-last-rites-to-be-held-today-in-village-dabra-hisar-news-c-21-hsr1020-316947-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व मंत्री कंवल सिंह का निधन, गांव डाबड़ा में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व मंत्री कंवल सिंह का निधन, गांव डाबड़ा में होगा अंतिम संस्कार
Wed, 07 Feb 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:38 PM IST
सार
20 अगस्त 2023 को पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। पूर्व सीएम उनके आवास पर करीब एक घंटे तक रुके थे। पूर्व मंत्री कंवल सिंह ने जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव में सर्वसम्मति से से प्रधान चुनने के लिए भी काफी प्रयास किए थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कंवल सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के पूर्व पंचायत मंत्री कंवल सिंह लगभग 88 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वीरवार दोपहर 12 बजे गांव डाबड़ा में किया जाएगा। पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। अंतिम यात्रा हिसार में टाउन पार्क सामने स्थित उनके आवास से शुरु होगी। अपने पीछे पत्नी मंजू , तीन बेटियों मीनाक्षी,सपना, ज्योति सहित परिवार छोड़ गए हैं। उनके भतीजे, भांजे सहित परिवार के अन्य लोग बुधवार की शाम हिसार पहुंचे।
कंवल सिंह का जन्म 10 मई 1938 को हुआ था। कंवल सिंह पहली बार घिराय विधानसभा से जनता पार्टी की टिकट पर 1977 में विधायक बने थे। इसके बाद दूसरी बार फिर घिराय से 1982 में विधायक बने। वर्ष 1996 में हरियाणा विकास पार्टी से विधायक बने। तब चौधरी बंसीलाल की सरकार में उन्हें पंचायत मंत्री बनाया गया था।
इसके बाद उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया था। कंवल को प्रदेश के ईमानदार नेताओं की श्रेणी में रखा जाता है। चौधरी कंवल सिंह के पिता चौधरी रणजीत सिंह संयुक्त पंजाब में मंत्री थे। हिसार से गुजरने वाली बालसमंद माइनर लाने में उनकी सबसे अहम भूमिका थी।