{"_id":"68f3f32bf0d087f27c01f7e4","slug":"forget-48-promises-the-chief-minister-should-just-list-one-jassi-petwad-hisar-news-c-21-hsr1020-732818-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 वादे तो छोड़िए, मुख्यमंत्री एक वादा ही गिना दें : जस्सी पेटवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 वादे तो छोड़िए, मुख्यमंत्री एक वादा ही गिना दें : जस्सी पेटवाड़
Sun, 19 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी 48 वादे पूरे करने का एलान कर रहे हैं। मैं चुनौती दे रहा हूं कि वे एक वादा ही गिना दें। चुनाव से पहले 3100 रुपये के हिसाब से धान का एमएसपी देने का एलान किया था। आज तक किसी को 3100 रुपये मिल रहें तो बता दें।
आज 2389 रुपये एमएसपी बताया जा रहा है। उस रेट पर भी धान की खरीद नहीं हो रही। हिसार में मीडिया से बातचीत में जस्सी ने कहा कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार आज के दिन देश में सबसे असुरक्षित प्रदेश हरियाणा है। हर दिन 5 हत्या, 50 फिरौती, 50 अपहरण के केस हो रहे हैं। दो पुलिस अफसरों की आत्महत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कांग्रेस इन दोनों पुलिस कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक हर स्तर पर लड़ेगी।