फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Forest department officials marked trees in civil hospital

Hisar News: वन विभाग के अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल में पेड़ों को किया चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Forest department officials marked trees in civil hospital
हांसी। नागरिक अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण किया जाएगा। बिल्डिंग निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों को शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने चह्नित किया, 6 पेड़ों पर निशानदेही की गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य शुरू करवाने के लिए टेंडर अलॉट कर दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण स्वास्थ्य विभाग के आदेश अनुसार किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब 1 साल पहले प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। प्रस्ताव को करीब 7 महीने पहले मंजूरी मिली थी और अब लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण के लिए वर्क अलॉट कर दिया है। नागरिक अस्पताल में एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की अलग बिल्डिंग बनाई जाएंगी। निर्माण पर कुल 36 लाख रुपये खर्च होंगे। हांसी के नागरिक अस्पताल में रिहायशी भवनों के पास यह बिल्डिंग बनाई जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान उपमंडल स्तर के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं कम पड़ गईं थी। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन और बेड की सुविधाएं कम होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इन सब विकट परिस्थितियों पर विचार करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया है।
विज्ञापन


इस प्रकार बनेगी यूनिट

एरिया : 2660 स्कवेयर फुट, स्टॉफ रूम बनेगा, डॉक्टर रूम बनेगा, टेस्टिंग लैब बनेगी, क्लिनिक पैथ लैब बनेगी, स्टोर रूम बनेगा व बोर्ड रूम बनेगा।


ये मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई जा रही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में खंड स्तर के अस्पतालों में जिला मुख्यालय पर स्थापित अस्पताल की सुविधाएं मिलेगी। इनमें नए स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। इनमें मुख्य रूप से फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा और टेस्ट होंगे मुफ्त

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वे सब चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, जो उन्हें जिला मुख्यालय के अस्पताल में मिलती हैं। उन्हें टेस्ट और दवा की सुविधा दी जाएगी।




------------------------------------------मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जाएगी। हमारे अस्पताल में जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 36 लाख रुपये की लागत से हेल्थ यूनिट का निर्माण होगा। अस्पताल की मेन बिल्डिंग के पीछे बीपीएचयू की बिल्डिंग बनाई जाएगी। -डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, हांसी।


पेड़ो के हटने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा

टेंडर खुल गया है और वर्क भी अलॉट कर दिया है। बीच में कुछ पेड़ लगे हुए हैं उनके हटने के बाद ही जल्द निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - अनिल नरवाल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed